Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आमस-दरभंगा के बाद पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दरभंगा एयरपोर्ट, विकास को मिलेगी गति

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:08 PM (IST)

    Patna Purnia Expressway Darbhanga: दरभंगा एयरपोर्ट को आमस-दरभंगा के बाद अब पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने की पहल की जा रही है, साथ ही कुशेश्वर ...और पढ़ें

    दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

    दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Airport Expressway Connectivity: आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब दरभंगा एयरपोर्ट को पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है।

    इसके साथ ही एयरपोर्ट से कुशेश्वरस्थान तक सीधे जुड़ाव के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    एनएच अधिकारियों संग बैठक

    दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दरभंगा को राज्य की प्रमुख ग्रीनफील्ड परियोजनाओं से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    फुट ओवरब्रिज का निर्देश

    बैठक के दौरान सांसद ने एनएच-27 पर स्वीकृत सभी छह फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही सभी निर्माणाधीन सड़क और ओवरब्रिज परियोजनाओं को हर हाल में समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

    नई सड़क परियोजनाओं पर मंथन

    समीक्षा बैठक में सकरी से कुशेश्वरस्थान होकर महेशखूंट तक और विदेश्वरस्थान से बेगूसराय तक नए एक्सप्रेसवे निर्माण की योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा एनएच-27 से एम्स होते हुए रामनगर तक आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के प्रस्ताव पर भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

    भेजा-गंडोल सड़क विस्तार

    भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत मधुबनी के भेजा से उग्रतारा स्थान महिषी तक बन रही सड़क परियोजना का विस्तार भेजा से गंडोल तक करने का प्रस्ताव रखा गया। सांसद ने मिथिला के समग्र विकास के लिए इन सभी सड़क परियोजनाओं से जुड़ी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने को कहा।

    खबरें और भी

    हाइवे ग्राम की स्थापना

    यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनएच पर ट्रामा सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनएच किनारे 'हाइवे ग्राम' विकसित करने की पहल पर भी बल दिया गया। इस बैठक में एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा और अभिलेख कुमार उपस्थित रहे।