Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील का खुमार पड़ा भारी, दरभंगा में हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने वाली महिला को हुई जेल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 04:46 PM (IST)

    Bihar Reel Viral Arrest: दरभंगा में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डांस का रील बनाने वाली महिला लच्छो देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    पिस्टल के साथ डांस करते वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर और पुलिस कस्टडी में ली गई महिला (दाएं)।

    पिस्टल के साथ डांस करते वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर और पुलिस कस्टडी में ली गई महिला (दाएं)।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, घनश्यामपुर (दरभंगा)। Darbhanga Crime News: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का खुमार एक महिला को भारी पड़ गया। दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

    पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    घर पर छापेमारी कर बरामदगी

    पुलिस ने सिरसिया गांव स्थित महिला के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई। इसके अलावा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और नकदी भी पुलिस ने जब्त की है।

    f549f592-08a8-4a30-ab2f-6a0314ef730d

    चौकीदारों से कराया गया सत्यापन

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 29 जुलाई को पुलिस को वीडियो मिला था। वीडियो में महिला हाथ में हथियार लेकर थिरकती दिख रही थी। स्थानीय चौकीदारों से सत्यापन कराकर महिला की पहचान लच्छो देवी के रूप में हुई।

    बक्से में छिपा रखी थी पिस्टल

    थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरसिया में दबिश दी। घर के अंदर रखे एक बक्से से मैगजीन युक्त पिस्टल और कारतूस मिले। बरामद कारतूसों पर KF 7.65 अंकित पाया गया है।

    खबरें और भी

    पहले से भी दर्ज है केस

    अवैध हथियार रखने के आरोप में लच्छो देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया। महिला पर पूर्व में भी मारपीट का एक मामला दर्ज है।

    कार्रवाई में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, पुलिस अधिकारी अशोक कुमार व सतीश कुमार शामिल रहे। इनके अलावा महिला सिपाही अंतिमा, पूजा, खुशबू और सिपाही धर्मेंद्र व रजनीश भी छापेमारी टीम का हिस्सा थे।