बिहार में ग्रामीण रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, अब 45 की जगह 25 दिन में मिलेगा सिलिंडर
Rural Gas Delivery Rule: बिहार के ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, अब उन्हें एलपीजी सिलिंडर के लिए ...और पढ़ें

सरकार के इस फैसले के बाद अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नियम एक समान हो गए हैं। फाइल फोटो
HighLights
ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी सिलिंडर अब 25 दिन में मिलेगा।
पहले ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति सामान्य होने पर नियम बदला।
संवाद सहयोगी, कमतौल (दरभंगा)। Bihar Lpg Cylinder Booking: बिहार के ग्रामीण इलाकों के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
अब उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओटीपी के माध्यम से 25 दिनों के अंतराल पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीण उपभोक्ताओं में असंतोष
मां जगदंबे एचपी गैस ग्रामीण वितरक कमतौल के संचालक सुदेश मिश्रा ने इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। पहले जहां शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों में गैस मिल रही थी, वहीं ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन का समय दिया जा रहा था।
इस दोहरी व्यवस्था की वजह से गांवों के उपभोक्ताओं और गृहणियों में गहरा आक्रोश बना हुआ था।
वैश्विक संकट में बना नियम
ईरान-अमेरिका और पश्चिम एशिया में उपजे संघर्ष के कारण मार्च 2026 में ईंधन आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी थी। संभावित संकट और जमाखोरी से निपटने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों का बुकिंग नियम लागू किया था।
अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति सामान्य होते ही मंत्रालय ने इस पुराने नियम को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
समान व्यवस्था से गृहणियां खुश
सरकार के इस फैसले के बाद अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नियम एक समान हो गए हैं। आपूर्ति व्यवस्था सुचारू होने से ग्रामीण गृहणियों ने राहत की सांस ली है।
नई व्यवस्था लागू होते ही एजेंसियों ने 25 दिनों के मानक पर सिलिंडर वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
