Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Police Constable Recruitment: बक्सर में साल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक रात पहले पुलिस को मिली सफलता

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 03:17 PM (IST)

    बिहार पुलिस विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बिहार के सभी जिलों में बुधवार को परीक्षा हुई। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। प् ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. डुमरांव और कैमूर के होटल से हुई संदिग्धों की गिरफ्तारी
    2. होटल में ठहरे परीक्षार्थियों की जांच करने पहुंची थी पुलिस
    3. संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद इलाके में मचा हड़कंप

    जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई। इससे पहले मंगलवार की रात पुलिस ने साल्वर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

    बक्सर पुलिस को यह सफलता मंगलवार की रात जिले के दोनों अनुमंडल मुख्यालय में होटलों की जांच के दौरान मिली है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक की सूचना पर कैमूर में भी छापामारी करते हुए गैंग के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर पुलिस प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों के लगातार लीक होने की घटना को लेकर पहले से ही सतर्क थी।

    पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर सदर और डुमरांव अनुमंडल के सभी होटलों में ठहरे लोगों और परीक्षार्थियों की जांच के साथ उनके आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की जांच की गई।

    छापामारी के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध

    जांच के क्रम में डुमरांव के एक होटल में पुलिस के हत्थे एक संदिग्ध चढ़ गया। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए।

    देर रात तक उससे पूछताछ हुई। इस दौरान, उसने कैमूर के एक होटल में गैंग के एक अन्य सदस्य के ठहरे होने की जानकारी दी। जहां छापामारी करते हुए अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    हालांकि, बक्सर एसपी और डीएसपी अभी तक इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा ने दो लोगों के गिरफ्तार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर अभी अन्य स्थानों पर छापामारी जारी है।

    यह भी पढ़ें-

    सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर; पढ़ें डिटेल

    पेपर लीक की अफवाह उड़ा सकते हैं अपराधी, ईओयू ने जारी किया अलर्ट