विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दानापुर-समस्तीपुर से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बक्सर के यात्रियों को सीधा लाभ

Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:35 PM (IST)

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और समस्तीपुर से पुणे व मुंबई के लिए तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें डीडीयू-प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेंगी, जिससे बक्सर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

दानापुर-समस्तीपुर से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दानापुर-समस्तीपुर से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बक्सर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रास्ते दानापुर और समस्तीपुर से पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

हाजीपुर मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार, ये ट्रेनें डीडीयू-प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेंगी। इससे बक्सर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पुणे-दानापुर स्पेशल 01449/01450

पुणे-दानापुर स्पेशल 01449/01450 ट्रेन 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। पुणे से चलकर यह ट्रेन तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:16 बजे यहां पहुंचेगी।

वापसी में दानापुर-हडपसर स्पेशल प्रतिदिन दानापुर से चलकर सुबह 06:43 बजे बक्सर पहुंचेगी और अगले दिन पुणे पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक दानापुर स्पेशल 01143/01144

लोकमान्य तिलक दानापुर स्पेशल 01143/01144 मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन 15 जुलाई तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। एलटीटी से चलकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 16:40 बजे बक्सर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में दानापुर से चलकर रात 22:50 बजे बक्सर रुकते हुए मुंबई जाएगी।

01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल

गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल बक्सर के रास्ते साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से चलकर अगले दिन शाम 16:35 बजे बक्सर पहुंचेगी।

वापसी में समस्तीपुर से प्रत्येक गुरुवार को चलकर सुबह 08:10 बजे बक्सर स्टेशन पर रुकेगी।

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी राहत

इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से गर्मी की छुट्टियों में घर आने वाले और वापस काम पर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

वहीं, गर्मी की छुट्टी महाराष्ट्र विशेषकर पुणे और मुंबई जैसे व्यस्त रूटों वाले शहरों में बिताने के लिए प्लानिंग करने वाले लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। विशेष कर दैनिक ट्रेन सेवा शुरू होने से जिले और आसपास के रेल यात्रियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- पटना, बरौनी और मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी