विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अश्लील वीडियो विवाद: बक्सर के हेडमास्टर पर गिरी गाज, राजकीय शिक्षक पुरस्कार चयन रद करने की सिफारिश

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:14 PM (IST)

बक्सर के डुमरांव स्थित एक स्कूल में शिक्षकों के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी ...और पढ़ें

बक्सर के हेडमास्टर पर गिरी गाज, राजकीय शिक्षक पुरस्कार चयन रद करने की सिफारिश

बक्सर के हेडमास्टर पर गिरी गाज, राजकीय शिक्षक पुरस्कार चयन रद करने की सिफारिश

HighLights

  1. प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी का पुरस्कार चयन रद्द।

  2. शिक्षकों के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई।

  3. राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुए थे चयनित।

जागरण संवाददाता, बक्सर। डुमरांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय नथुनी अहीर का डेरा में दो शिक्षकों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

घटना के बाद उठे जनाक्रोश और प्रशासनिक समीक्षा के आधार पर जिला प्रशासन ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी को मिलने वाले राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के चयन को रद करने की आधिकारिक अनुशंसा कर दी गई है।

गौरतलब है कि मो. इमाम अली अंसारी का चयन गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शैक्षणिक जागरूकता के लिए पांच सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में राजकीय पुरस्कार के लिए हुआ था। वे जिले के इकलौते शिक्षक थे जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया था।

हालांकि, विद्यालय परिसर और शिक्षकों से जुड़े इस गंभीर मामले के प्रकाश में आने के बाद जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर पुरस्कार की चयन सूची से उनका नाम वापस लेने और चयन रद करने हेतु राज्य मुख्यालय को अनुशंसा भेजी गई है। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- होटल में छात्रा से दरिंदगी और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, बक्सर के 2 टीचर सस्पेंड; गिरफ्तारी की मांग