विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बक्सर के बेरहम गुरुजी ने 7वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया बेहोश, अस्पताल में चल रहा इलाज

By Jai Mangel PandeyEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 26 Aug 2023 11:43 PM (GMT+05:30)

बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक द्वारा एक छात्र की बेरहमी से पिटाई ...और पढ़ें

सरकारी विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश। (प्रतीकात्मक फोटो)
सरकारी विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बक्सर के सरकारी विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश।
  2. पटना के दानापुर में लापता हुई नाबालिग लड़की।

संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर): बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर मध्य विद्यालय के शिक्षक ने एक छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह बेहोश हो गया। शिक्षक की पिटाई में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

बेहोश के बाद छात्र को इलाज के लिए रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड की दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के आंबेडकर नगर के रहने वाले परमात्मा राम का बेटा बादल कुमार राम उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मध्य विद्यालय में 7वीं कक्षा का छात्र है।

पीड़ित के पिता ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी बादल विद्यालय में पढ़ने गया था। वहां एक शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना के दूसरे दिन उसकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता ने कहा कि वे शीघ्र ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत करेंगे।

दानापुर में लापता हुई नाबालिग लड़की

संवाद सहयोगी दानापुर (पटना)। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबिगहा से एक युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की बात प्रकाश में आया है। लड़की के स्वजन ने इस संबंध में सन्नी उर्फ़ अल्ली नामक युवक को आरोपित करते हुए शिकायत की है।

स्वजनो ने बताया है कि 20 अगस्त को नाबालिंग लड़की सुबह नौ बजे घर से निकली थी। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। काफ़ी खोजबीन में पता चला कि वह सन्नी उर्फ़ अल्ली से फोन पर बात किया करती थी।

स्वजनों ने सन्नी पर अपने नाबालिंग लड़की को बहला- फुसलाकर कहीं ले जाने ककी आशंका जाहिर किया है। इस बीच लड़की ने मकान मालिक को हम सही सलामत होने की जानकारी फोन पर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।