41 हजार छात्राओं को 50-50 हजार मिलने की घड़ी नजदीक; VKSU की स्नातक पास के लिए राहत भरी खबर
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से 2024 तक स्नातक उत्तीर्ण 41 हजार छात्राओं को अगले माह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। उ ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मिलेगा फायदा।
HighLights
41 हजार VKSU छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि।
ऑनलाइन सत्यापन के बाद सीधे खाते में आएगी राशि।
जागरण संवाददाता, आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 तक स्नातक उत्तीर्ण करने वाली 41हजार छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत अगले माह 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डाॅ. बकारुत जमा ने बताया कि कन्या उत्थान योजना की निर्गत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
विभागीय पोर्टल पर अप्रैल 2025 तक स्नातक पास छात्राओं का डाटा अपलोड कर दिया गया है। इसके पहले विश्वविद्यालय के स्नातक उत्तीर्ण वर्ष 2017 से अब तक 83 हजार छात्राओं को कन्या उत्थान की राशि मिल चुकी है।
स्नातक वर्ष 2024 तक उत्तीर्ण छात्राओं का अपलोड किया गया है डाटा
बताते चलें कि उच्च शिक्षा में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि 50 हजार रुपए दी जाती है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020 से 2024 तक स्नातक उत्तीर्ण एक लाख 84 हजार छात्राओं का और अंक पत्र पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
इनमें से करीब 85 प्रतिशत छात्राओं को योजना की राशि मिल चुकी है। शेष छात्राएं आवेदन प्रक्रिया और तकनीकी परेशानियों के कारण अभी भी लाभ से वंचित हैं।
जिनका हुआ है ऑनलाइन सत्यापन उनको मिलेगी राशि
डॉ. बकारुत जमा ने बताया कि जिन छात्राओं के आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन कल्याण विभाग ने लिया है, उन सभी को राशि उनके बैंक खाते में आएगी।
वहीं वर्ष 2025 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को अभी आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा, इसके बाद उसके आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन होगा। तत्पश्चात छात्रा के खाते में राशि जाएगी।
विश्वविद्यालय के छात्राओं को वर्ष 2024 के बाद कन्या उत्थान की राशि नहीं मिली है। जबकि प्रत्येक सप्ताह सैकड़ों छात्राएं योजना के लाभ के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय पूछताछ करती है।
कई छात्राएं अपने आवेदन की स्टेटस की भी जांच करती है। कहीं उसकी राशि दूसरे के बैंक खाते में नहीं चली जाए।