विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: भोजपुर में शौच के लिए जा रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पिता को भी हिरासत में लिया

Updated: Mon, 19 Aug 2024 01:06 PM (IST)

Bihar Crime बिहार के भोजपुर जिले में शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी का पकड़ लिया है। इसके साथ ही पूछताछ के लिए आ ...और पढ़ें

Bihar Crime: दुष्कर्म की घटना को लेकर छानबीन करती पुलिस।
Bihar Crime: दुष्कर्म की घटना को लेकर छानबीन करती पुलिस।

HighLights

  1. पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी
  2. रात में ही पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराई
  3. पीड़ित ने आरोपी के परिजन पर लगाया धमकाने का आरोप

जागरण संवाददाता, आरा (भोजपुर)। Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात शौच करने जा रही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

पीड़ित किशोरी के स्वजन ने स्थानीय थाना में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार को धमकाने को लेकर आरोपित के पिता को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात में ही पीड़िता की मेडिकल जांच आरा के सदर अस्पताल कराई गई है। घटना रात करीब नौ बजे की है। प्रथम दृष्टया परिवार वालों के आरोप के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता को भी पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई है।

जबरन बगीचे में ले जाकर लूटी अस्मत

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी 12 वर्षीय बताई जा रही है। आरोपित युवक उसी गांव का बताया जा रहा है। इधर, पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उनका सरैया बाजार में दुकान है।

वे रविवार की देर शाम दुकान पर थे और पीड़िता की मां घर पर खाना बना रही थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री घर से शौच करने के लिए गई थी। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर है, जहां काफी अंधेरा रहता है।

उन्होंने कहा कि आरोपी वहीं अंधेरे में बैठा था। पीड़ित किशोरी जैसे ही वहां पहुंची तो आरोपित ने जबरन उसे कंधे पर उठा लिया और बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

स्वजन की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

पीड़ित किशोरी के माता-पिता ने स्थानीय थाना में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर पर छापा मारा।

हालांकि, इस दौरान आरोपी भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने पहले आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को भी गिरफ्तारी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के स्वजन पर लगाया धमकाने का आरोप

इधर, पीड़ित किशोरी के स्वजन ने आरोपित के स्वजन पर धमकाने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस आरोपित के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur: किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी का उत्पात, आरोपी के गांव पर बोला हमला, दारोगा को पकड़कर पीटा

Bihar News: शराब लदी कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौके पर ही मौत; 3 गंभीर रूप से घायल