IRCTC के रेल Ticket Cancellation के नियम बदले, अब 30 मिनट पहले तक Boarding Station बदल सकेंगे यात्री
Indian Railways Ticket Refund Rules Changed: भारतीय रेलवे ने टिकट रद करने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। Indian Railways Latest Update: Indian Railways ने टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो सीधे यात्रियों की जेब पर असर डालने वाला है। नए नियमों के अनुसार अब टिकट कैंसिलेशन का पूरा खेल समय पर निर्भर करेगा। अगर आपने आखिरी समय में टिकट रद किया, तो आपका पैसा पूरी तरह डूब सकता है।
72 घंटे पहले कैंसिल, सबसे ज्यादा फायदा
नए नियमों के मुताबिक, अगर यात्री ट्रेन छूटने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा। इस स्थिति में केवल न्यूनतम चार्ज ही काटा जाएगा। यानी समय रहते फैसला लेने वालों को नुकसान कम होगा।
24 से 72 घंटे के बीच बढ़ेगी कटौती
अगर टिकट 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल किया जाता है, तो किराए का लगभग 25% तक कट जाएगा। यह पहले की तुलना में ज्यादा सख्त व्यवस्था मानी जा रही है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से तय करने की जरूरत होगी।
24 से 8 घंटे में आधा पैसा कटेगा
अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है, तो करीब 50% तक किराया काट लिया जाएगा। यानी जितनी देरी, उतना ज्यादा नुकसान। यह नियम खासतौर पर उन लोगों के लिए अहम है जो अंतिम समय में प्लान बदलते हैं।
8 घंटे के अंदर कैंसिल, रिफंड खत्म
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह सीमा 4 घंटे थी, जिसे बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया है। इससे लेट कैंसिलेशन पर पूरी रकम डूबने का खतरा बढ़ गया है।
साथ में मिली कुछ राहत भी
हालांकि, रेलवे ने यात्रियों को कुछ राहत भी दी है। अब 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने और कोच या क्लास अपग्रेड करने की सुविधा मिलेगी। नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे, जिससे यात्रियों को एडजस्ट करने का समय मिल सके।
यात्रा के दौरान मिलेगी अधिक सहूलियत
नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्रियों को अब स्टेशन बदलने के लिए पहले से भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। वे अपने हिसाब से नजदीकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।
बिहार में 1 अप्रैल से लागू होंगे नियम
यह नई व्यवस्था बिहार में भी 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी। इससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। - सरस्वती चंद्र, हाजीपुर जोन के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी
