विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: भोजपुर में भैंस के चक्कर में देवर ने भाभी पर किया हमला, एक राउंड फायरिंग भी की; महिला अस्पताल में भर्ती

By Deepak SinghEdited By: Roma Ragini
Updated: Thu, 27 Jul 2023 11:23 AM (IST)

Bihar Crime भोजपुर में भैंस के टक्कर मारने के विवाद में जमकर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मह ...और पढ़ें

Bihar: भोजपुर में भैंस के चक्कर में देवर ने भाभी पर किया हमला
Bihar: भोजपुर में भैंस के चक्कर में देवर ने भाभी पर किया हमला

जागरण संवाददाता,आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत विदेशी टोला गांव में बुधवार की देर रात देवर ने अपनी ही भाभी पर हमला कर दिया। नाली निकालने को लेकर उपजे विवाद में युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

जख्मी महिला सुगंधी देवी (35 साल) पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत विदेशी टोला गांव निवासी रमाकांत चौधरी की पत्नी हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के हाथ में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में कराया गया।

एसपी बोले- महिला को हंसुआ से लगी चोट

एसपी ने बताया कि दो भाइयों रमाकांत और रामबचन के बीच नाली का विवाद चल रहा है। इसी बीच बुधवार को एक भाई की भैंस ने दूसरे भाई को टक्कर मार दी थी। इसको लेकर दोनों भाइयों में आपस में झगड़ा हो गया और उसी में एक भाई ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी की।

दोनों भाइयों की मां ने पूछताछ में बताया है कि महिला को चोट धारदार हथियार (हंसुआ) से लगा है, न की वो गोली चलने से घायल है। थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया है।

नाली को लेकर पांच साल से चल रहा विवाद

घायल महिला के पति रामाकांत चौधरी ने बताया कि उनके चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी ने उनके जमीन में नाली निकालने के लिए बोला था। इसको लेकर उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर उनके बीच पांच साल से विवाद चला आ रहा है।

इधर, विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया है। बुधवार की रात उनके चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी और सदोहर भाई राम बच्चन चौधरी दोनों बुधवार की रात उन्हें मारने की बात कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी सुगंघी देवी ने सुन लिया।

बुधवार की रात जब वे काम से वापस लौटे और अपने दरवाजे पर साइकिल लगा रहे थे, तभी उनके चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी व सदोहर भाई राम बच्चन चौधरी ने उन्हें बुलाया। जब वे अपनी साइकिल दरवाजे पर लगाकर उनके पास जा रहे थे, तभी उनकी पत्नी ने उन्हें रोक दिया।

सगे देवर पर गोली चलाने का आरोप

घायल महिला के पति का आरोप है कि इस दौरान उनके सदोहर भाई राम बच्चन चौधरी ने गोली चला दी। जिससे उनकी पत्नी को गोली लग गई। इसके बाद स्वजन उसे इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल, आरा लेकर पहुंचे।

जख्मी महिला के पति रामाकांत चौधरी ने अपने चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी पर सदोहर भाई पर गोली मरवाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।