विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा-पटना हाईवे जाम, सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता; रोड और पुलिया की मांग

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:42 AM (IST)

भाकपा-माले ने सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में आरा-पटना हाईवे पर चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन पटेल बस स्टैंड से ...और पढ़ें

HighLights

  1. सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में भाकपा-माले का प्रदर्शन।

  2. पटेल बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क निर्माण की मांग।

  3. श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल निर्माण की भी मांग।

जागरण संवाददाता, आरा। शहर के पटेल बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह आरा-पटना हाईवे पर चक्का जाम किया गया।

सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह आठ बजे से पटेल बस स्टैंड के समीप सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर किया।

आरा-पटना हाईवे पर यातायात बाधित 

चक्का जाम के कारण आरा-पटना हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसकर लोग परेशान रहे। 

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क का निर्माण, श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल का निर्माण तथा पटेल बस स्टैंड में सफाई, पेयजल समेत यात्रियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल रहा।

मूलभूत सुविधाओं की कमी पर आक्रोश 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख यात्री केंद्र है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों को साफ-सफाई और पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं, बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क की स्थिति सुधारने और श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल निर्माण को जरूरी बताते हुए कहा गया कि इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे लेकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

चक्का जाम के कारण हाईवे पर बस, ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौके पर पुलिस और यातायात कर्मी पहुंचकर जाम हटाने और यातायात सामान्य कराने के प्रयास में जुटे हैं।