Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बहन के साथ गंदी हरकत..., भाइयों ने किया विरोध तो पहले जमकर की पिटाई, फिर पिता को मार दी गोली

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 04:11 PM (IST)

    बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने पहले दो भाइयों की जमकर पिटाई की उसके पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही पीड़िता के पिता महेश ऋकाशन वहीं ...और पढ़ें

    छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले भाइयों को पीटा, फिर पिता को मार दी गोली। (सांकेतिक फोटो)
    छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले भाइयों को पीटा, फिर पिता को मार दी गोली। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. खरीक बाजार महादलित टोला में दिनदहाड़े घटी घटना, तीनों आरोपित फरार
    2. पूर्व पंच सदस्य महेश ऋकाशन का जेएलएनएमसीएच में चल रहा इलाज

    संवाद सूत्र, खरीक (भागलपुर)। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने शुक्रवार को पहले दो भाईयों को जमकर पीटा फिर पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही पूर्व पंच सदस्य महेश ऋकाशन वहीं गिर पड़े। तीनों बदमाशों ने उन्हें मरा समझ लिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना खरीक बाजार महादलित टोला में दिनदहाड़े घटी।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को पीएचसी भिजवाया। जहां जांच के बाद उन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया गया।

    क्या है पूरा मामला?

    जख्मी महेश ने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए खेत जा रहे थे। तभी देखा कि पश्चिमी घरारी निवासी छोटू सिंह दो अन्य साथियों के साथ मेरे बेटे और भतीजे की पिटाई कर रहा था। मैंने मारपीट करने से मना किया तो छोटू सिंह कट्टा निकाल मुझे गोली मार दी। गोली बाएं कंधे पर लगी है।

    महेश ने कहा कि तीनों शोहदे मेरी बेटी पर गंदी नजर रखते हैं। राह आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसी का विरोध करने के कारण तीनों ने मेरे बेटे-भतीजे को पीटा और मुझे गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

    यह भी पढ़ें: BPSC TRE 3.0: पेपर लीक के पीछे कौन-सी ताकत? Tejashwi Yadav के इन तीखों सवालों क्या जवाब देंगे नीतीश कुमार

    खगड़िया में शार्ट सर्किट की चिंगारी से उठी आग, 5 घर राख

    खगड़िया के बेलदौर में बिजली की शार्ट सर्किट की चिंगारी से उठी आग ने पांच घरों को जलाकर राख कर दिया। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के पश्चिमी तेलिहार गांव में घटी है।

    खबरें और भी

    बबलू सिंह के घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच परिवारों के घरों को जलाकर राख कर दिया। मनोज सिंह, डब्लू सिंह एवं शैलेश सिंह के घर जले हैं। बबलू सिंह के घर में रखे 50 हजार नगद भी जलकर राख हो गया।

    ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सीओ अमित कुमार ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच को लेकर संबंधित राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है।

    Bihar Politics: नीतीश कुमार ने आखिर पूरी ही कर दी अपने 'दोस्त' की मुराद, बेटे को दे दिए 3-3 मलाईदार विभाग