विक्रमशिला सेतु टूटने से NHAI को हर दिन ₹5 लाख का नुकसान, भागलपुर टोल प्लाजा की कमाई हुई कम
Vikramshila Setu के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर के टोल प्लाजा पर असर पड़ा है, जिससे NHAI को प्रतिदिन 5 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। टोल कलेक्शन में ...और पढ़ें
-1786356463291_m.webp)
विक्रमशिला सेतु। फाइल फोटो
HighLights
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से टोल प्लाजा प्रभावित।
NHAI को प्रतिदिन पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा।
टोल कलेक्शन घटने से ठेका एजेंसी भी परेशान।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद इसका असर शहर के व्यापार पर पड़ने के साथ-साथ स्थायी बाइपास स्थित टोल प्लाजा पर भी पड़ा है। इससे एनएचएआई को अब हर दिन पांच लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।
दरअसल, मुंबई की एसएस मल्टीसर्विस एजेंसी को नवंबर में करीब 6.25 लाख रुपये प्रतिदिन की दर से ठेका मिला था, लेकिन तीन मई को सेतु बंद होने के बाद टोल कलेक्शन में भारी गिरावट आई और एजेंसी को प्रतिदिन करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने लगा।
नुकसान होने से एजेंसी ने 31 मई को सरेंडर का प्रस्ताव दिया। जून में सिंगल बिड आने पर उसे विस्तार मिला। फिर जुलाई के टेंडर में तीन एजेंसियों ने भाग लिया, जिसमें एसएस मल्टीसर्विस ने ही 1.30 लाख रुपये प्रतिदिन की सर्वाधिक बोली लगाई। अब एनएचएआई को यही राशि मिल रही है।
अब कौआ ब्रिज बंद होने से फिर कलेक्शन प्रभावित हुआ है और एजेंसी अक्टूबर में ठेका छोड़ सकती है। टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि पहले तीन हजार भारी वाहनों सहित 10-12 हजार गाड़ियां चलती थी।
सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद गाड़ियों की संख्या काफी कम हो गई है। इधर, समानांतर फोरलेन बनने के बाद टोल प्लाजा यहां से हट जाएगा। धनौरा के पास टोल प्लाजा बनेगा। जीरोमाइल भी चौधरीडीह के पास चला जाएगा।
NHAI ने कुआ पुल की मरम्मत से खड़े किए हाथ, नया पुल बनाने की तैयारी
कहलगांव नगर से सटे एनएच-80 पर स्थित जर्जर कुआ पुल की मरम्मत कराने से एनएचएआइ ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार ने पुल के निरीक्षण के बाद कहा कि यहां नया पुल बनाया जाएगा। फिलहाल छोटे और हल्के वाहनों का परिचालन के लिए आरसीडी से जल्द पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
खबरें और भी
आइआइटी विशेषज्ञों की टीम पुल की जांच कर चुकी है। मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार होगी। मंत्री ने कहा कि चार-पांच दिनों में मरम्मत कार्य शुरू होने और इसे पूरा करने की समयसीमा की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- 1 सितंबर से बंद रहेगा विक्रमशिला सेतु, यात्रियों को राहत के लिए नदी पर बन सकता है 'पॉन्टून ब्रिज'