भागलपुर-अजगैवीनाथ धाम होकर चलेगी हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल; दानापुर के लिए भी ट्रेन, समय और रूट जान लें
भारतीय रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों और यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हावड़ा-नटेसर ...और पढ़ें

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला; हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन लगाएगी कुल 79 फेरे
HighLights
श्रावणी मेले के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू।
हावड़ा-नटेसर और भागलपुर-दानापुर के बीच चलेंगी।
कांवड़ियों और यात्रियों को मिलेगी यात्रा सुविधा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों और आम यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें भागलपुर और सुल्तानगंज (अजगैवीनाथ धाम) होकर गुजरेंगी, जिससे देवघर व बासुकीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर काफी आसान हो जाएगा।
रेल प्रशासन की ओर से हावड़ा और नटेसर के बीच लंबी अवधि की स्पेशल ट्रेन के अलावा भागलपुर और दानापुर के बीच अनारक्षित (Unreserved) स्पेशल ट्रेन के परिचालन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल (03029/03030) का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 03029 (हावड़ा - नटेसर): 10 अगस्त से 08 फरवरी तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 01:00 बजे नटेसर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 03030 (नटेसर - हावड़ा): 11 अगस्त से 09 फरवरी तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 01:55 बजे नटेसर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
कोच की सुविधा: इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एसी कोच होंगे। बुकिंग की तिथि जल्द घोषित होगी।
मुख्य ठहराव: बांडेल, बर्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर।
भागलपुर-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (03234/03233)]
ट्रेन संख्या 03234 (दानापुर - भागलपुर): 08, 09 और 10 अगस्त को दानापुर से शाम 03:30 बजे रवाना होकर रात 10:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 03233 (भागलपुर - दानापुर): 09, 10 और 11 अगस्त को रात 01:00 बजे भागलपुर से खुलेगी और सुबह 08:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
मुख्य ठहराव: यह अनारक्षित ट्रेन दोनों दिशाओं में अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।