Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मों का लेखा-जोखा लेकर आएंगे शनिदेव; भागलपुर में 151 KG सरसों तेल से महाभिषेक, शोभायात्रा, महाभंडारा व जागरण भी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:59 AM (IST)

    भागलपुर में 11 और 12 अगस्त को भगवान शनिदेव का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 151 किलो सरसों तेल से महाभिषेक, कलश यात्रा, शोभायात्रा, ...और पढ़ें

    न्याय के देवता भगवान शनिदेव के प्राकट्य दिवस

     न्याय के देवता भगवान शनिदेव के प्राकट्य दिवस

    HighLights

    1. 11-12 अगस्त को भागलपुर में शनिदेव प्राकट्य दिवस समारोह।

    2. 151 किलो सरसों तेल व गुलाब से होगा महाभिषेक।

    3. कलश यात्रा, शोभायात्रा, भक्ति जागरण और महाभंडारे का आयोजन।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। न्याय के देवता भगवान शनिदेव के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर सिल्क सिटी भागलपुर दो दिनों तक भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर रहेगी। एमपी द्विवेदी रोड स्थित ऐतिहासिक भगवान निरंजन शनिदेव मंदिर में 11 और 12 अगस्त को दो दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

    इस दौरान महाभिषेक, भव्य कलश यात्रा, नगर भ्रमण शोभायात्रा, संगीतमय भक्ति जागरण और विशाल महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    151 किलो सरसों तेल व गुलाब से महाभिषेक

    मंदिर के पुरोहित परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा ने बताया कि 11 अगस्त की तड़के 5:00 बजे भगवान शनिदेव का विशेष महाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और अमृतवाणी के बीच 151 किलो सरसों के तेल और ताजा गुलाब के फूलों से न्यायधीश शनिदेव का अभिषेक होगा।

    • एमपी द्विवेदी रोड स्थित शनिदेव मंदिर में कार्यक्रम

    • दो दिवसीय प्राकट्य दिवस समारोह की भव्य तैयारियां पूरी

    • 151 महिलाओं की निकलेगी कलश यात्रा

    • पालकी में नगर भ्रमण करेंगे शनिदेव

    • देवी बाबू धर्मशाला में लगेगा महाभंडारा

    पालकी में निकलेंगे शनिदेव

    महाभिषेक के बाद भगवान शनिदेव की चरण पादुकाओं को फूलों से सजी भव्य पालकी में विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के कोतवाली चौक, वैरायटी चौक और स्टेशन चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।

    151 महिलाओं की कलश यात्रा

    11 अगस्त को ही सुबह 9:00 बजे स्थानीय गोशाला परिसर से 151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। पीतांबरी वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर कलश लेकर ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच नगर भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेंगी।

    खबरें और भी

    12 अगस्त को भक्ति जागरण व महाभंडारा

    12 अगस्त को भगवान शनिदेव के प्राकट्य दिवस पर पूरे मंदिर को भव्य पुष्पों और लाइटों से सजाया जाएगा। शाम ढलते ही मशहूर कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए देवी बाबू धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से विशाल महाभंडारे का आयोजन होगा, जो देर रात तक चलेगा।