यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KK Pathak: फर्जी शिक्षकों पर केके पाठक के विभाग का चला हंटर, कइयों की गई नौकरी; अगली सूची भी तैयार
KK Pathak बिहार में केके पाठक का शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने में हरसंभव जुटा है। इसके लिए छात्रहित में लगातार एक से ब ...और पढ़ें

HighLights
- फर्जी 114 शिक्षकों में 52 शिक्षकों को किया गया बर्खास्त
- 62 शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए तैयारी तेज कर दी गई
जागरण संवाददाता, भागलपुर। KK Pathak बिहार के भागलपुर में जिला शिक्षा विभाग द्वारा फर्जी कागजत पर वर्षों से नौकरी करने वाले जिले के 52 नियोजित शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद जिले के फर्जी शिक्षकों में से जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक, अब तक 52 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है।
62 अन्य शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए भी तैयारी तेज कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 25 मार्च तक में सभी नियोजन इकाई को बर्खास्त करने निर्देश दिया है।
शिक्षा विभाग के द्वारा जारी सूची के मुताबिक, भागलपुर जिले में प्रखंडवार फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों की संख्या में नवगछिया के 11, पीरपैंती के 10, नाथनगर, गोराडीह, सुलतानगंज, सबौर व नगर निगम से एक-एक, रंगरा के दो, बिहपुर के 38, सन्हौला के तीन, खरीक के 18, गोपालपुर के 5, कहलगांव के 9, जगदीशपुर के 3, शाहकुंड के 4 और नारायणपुर के 6 शिक्षक शामिल हैं।