Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UK और खाड़ी देशों में बढ़ा जर्दालू भागलपुरी आम का क्रेज; लोकसभा में सरकार बोली- निर्यात के लिए पटना में बना कार्गो

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 08:15 AM (IST)

    केंद्र सरकार जर्दालू आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे यह यूके और खाड़ी देशों तक आसानी से पहुंच सके ...और पढ़ें

    सांसद अजय मंडल के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में दिया जवाब; जर्दालू आम के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं

    HighLights

    1. जर्दालू आम निर्यात के लिए सरकार दे रही आधुनिक सुविधाएं।

    2. पटना एयरपोर्ट पर बना नया एयर कार्गो टर्मिनल।

    3. यूके और खाड़ी देशों में सफल जर्दालू आम खेप।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर की वैश्विक पहचान और कृषि गौरव माने जाने वाले जीआई (GI) टैग प्राप्त जर्दालू आम के निर्यात को लेकर किसानों और निर्यातकों के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। जर्दालू आम को देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी बाजारों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 3788 के लिखित उत्तर में 11 अगस्त को वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने यह विस्तृत जानकारी दी। सरकार ने स्पष्ट किया कि अनियोजित गर्मी या बारिश के कारण जर्दालू आम के निर्यात में किसी बड़ी गिरावट या फसल के व्यापक नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस जवाब से किसानों के बीच फैली आशंकाएं दूर हुई हैं।

    यूके व मिडिल ईस्ट में भेजी गई सफल खेप, खाड़ी देशों में बढ़ रहे अवसर

    केंद्रीय मंत्री के अनुसार, वर्ष 2026 में जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम की ब्रिटेन (UK) और मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में ट्रायल और कमर्शियल शिपमेंट सफलतापूर्वक भेजी गई है। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) देशों में निर्यात के लिए वेपर हीट ट्रीटमेंट (VHT) की अनिवार्यता नहीं है, केवल सामान्य फाइटोसैनिटरी नियमों का पालन करना होता है।

    यूरोपीय संघ और खाड़ी देशों से जर्दालू आम में कीटनाशक अवशेष या नियमों के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं मिली है, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर की वैश्विक पहचान और कृषि गौरव माने जाने वाले जीआई (GI) टैग प्राप्त जर्दालू आम के निर्यात को लेकर किसानों और निर्यातकों के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। जर्दालू आम को देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी बाजारों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    खबरें और भी

    भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 3788 के लिखित उत्तर में 11 अगस्त को वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने यह विस्तृत जानकारी दी। सरकार ने स्पष्ट किया कि अनियोजित गर्मी या बारिश के कारण जर्दालू आम के निर्यात में किसी बड़ी गिरावट या फसल के व्यापक नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस जवाब से किसानों के बीच फैली आशंकाएं दूर हुई हैं।

    [सब-हेडिंग: यूके व मिडिल ईस्ट में भेजी गई सफल खेप, खाड़ी देशों में बढ़ रहे अवसर]

    केंद्रीय मंत्री के अनुसार, वर्ष 2026 में जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम की ब्रिटेन (UK) और मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में ट्रायल और कमर्शियल शिपमेंट सफलतापूर्वक भेजी गई है। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) देशों में निर्यात के लिए वेपर हीट ट्रीटमेंट (VHT) की अनिवार्यता नहीं है, केवल सामान्य फाइटोसैनिटरी नियमों का पालन करना होता है।

    यूरोपीय संघ और खाड़ी देशों से जर्दालू आम में कीटनाशक अवशेष या नियमों के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं मिली है, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।

    पटना एयरपोर्ट पर 21,900 मीट्रिक टन का कार्गो टर्मिनल और कोल्ड स्टोरेज शुरू

    निर्यात की राह को सुगम और त्वरित बनाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर 21,900 मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाला आधुनिक एयर कार्गो टर्मिनल और कोल्ड स्टोरेज सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे आम की शेल्फ लाइफ बढ़ेगी और यह सुरक्षित तरीके से विदेशी मंडियों तक पहुंचेगा।

    इसके अलावा एपिडा (APEDA) की वित्तीय सहायता योजना के तहत भागलपुर के किसानों को इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्ता सुधार और ट्रेनिंग दी जा रही है। सांसद अजय मंडल ने कहा कि जर्दालू आम जिले की आर्थिक पहचान है और इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।