भागलपुर में चलती ट्रेन से मोबाइल चुरा रहा था युवक, यात्रियों ने पकड़कर खिड़की से लटकाया
शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल चुराने का प्रयास कर रहे एक युवक को यात्रियों ने पकड़कर खिड़की ...और पढ़ें
HighLights
चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी का प्रयास।
यात्रियों ने चोर को खिड़की से लटकाया।
आरपीएफ ने युवक की पहचान की।
संवाद सूत्र, कहलगांव। शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के प्रयास में पकड़े गए एक युवक को चलती ट्रेन की खिड़की से लटकाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में युवक ट्रेन की खिड़की से लटका नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे नसीहत देते सुनाई दे रहे हैं।
यह वीडियो सोमवार को अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है।
युवक को चलती ट्रेन की खिड़की से लटका दिया
शिवनारायणपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के दौरान युवक ने खिड़की के रास्ते मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को चलती ट्रेन की खिड़की से लटका दिया गया।
बताया जा रहा है कि वह स्टेशन के अंतिम छोर पर प्लेटफॉर्म पर गिर गया और फरार हो गया।
युवक की पहचान कर ली गई
आरपीएफ इंस्पेक्टर बेचन मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर आरपीएफ का जवान घटनास्थल पर पहुंचा। स्टेशन मास्टर से संपर्क कर युवक को अस्पताल ले जाने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था की जा रही थी, तभी वह मौका पाकर उठकर भाग गया।
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है। वह घोघा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- रूस से भागलपुर के गांव पहुंची विदेशी मेम, टूटी झोपड़ी में प्रेमी को थमाया गुलाब और लगाया गले
