Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर DM अलंकृता पांडेय के निर्देश पर 8 चौराहों पर उतरी परिवहन विभाग की टीम; दोपह‍िया वाहन चालकों को लगा कठोर फाइन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर में परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट और कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 80 बाइक चालकों से 2.75 लाख रुपये का जुर्मान ...और पढ़ें

    जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शहर के 8 प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान

    जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शहर के 8 प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान

    HighLights

    1. परिवहन विभाग ने भागलपुर में चलाया सघन जांच अभियान।

    2. 80 बाइक चालकों से 2.75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

    3. बिना हेलमेट, DL और कागजात वालों पर हुई कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वैध कागजात के बेधड़क वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के आलोक में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर के आठ प्रमुख चौक-चौराहों पर उतरकर सघन जांच अभियान चलाया।

    इस विशेष जांच अभियान का प्रत्यक्ष नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) विजयंत ने किया। दिनभर चले इस अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

    80 बाइक चालकों पर गिरी गाज, वसूला ₹2.75 लाख का जुर्माना

    अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया वाहनों की सीटबेल्ट की जांच की गई। इसके अलावा चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस (DL), वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC), इंश्योरेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

    जांच के दौरान बिना हेलमेट पाए गए 80 मोटरसाइकिल चालकों पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 2.75 लाख रुपये का जुर्माना (फाइन) वसूला गया। अधिकारियों ने चालकों को केवल चालान काटकर ही नहीं छोड़ा, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति सख्त हिदायत देते हुए जागरूक भी किया।

    शहर के इन आठ प्रमुख चौराहों पर बिछाया गया था नाका

    परिवहन विभाग की टीमों ने शहर के उन प्रमुख मार्गों और चौराहों को निशाना बनाया जहां रोजाना यातायात का भारी दबाव रहता है। यह सघन जांच अभियान नगर निगम चौक, खंजरपुर चौक, सेंट्रल जेल रोड, बरारी रोड और जीरोमाइल चौक समेत शहर के आठ प्रमुख स्थानों पर एक साथ चलाया गया।

    खबरें और भी

    सड़क पर पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को अचानक देखकर कई वाहन चालक गलियों में मुड़कर भागते भी नजर आए, लेकिन मुस्तैद टीम ने उन्हें रोककर कागजातों की जांच की।

    जुर्माना नहीं, सुरक्षा है मकसद; अब ओवरस्पीडिंग पर चलेगा हंटर

    जिला परिवहन अधिकारी विजयंत ने स्पष्ट किया कि हेलमेट पहनना केवल चालान या जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि किसी भी संभावित दुर्घटना के वक्त सिर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह चेकिंग और अवेयरनेस ड्राइव लगातार जारी रहेगी।

    डीटीओ ने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि अगले चरण में शहर की मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार (Over-speeding) से चलने वाले वाहनों और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्पीड गन और आधुनिक कैमरों की मदद से गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी होगी।

    वहीं, मोटरयान निरीक्षक (MVI) एसएन मिश्रा ने बताया कि नाबालिकों (Minors) द्वारा वाहन चलाने और ई-रिक्शा के अनियमित परिचालन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे ई-रिक्शा चालकों और अभिभावकों के खिलाफ भी सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।