Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: दुष्कर्म के बाद घोंटा था छात्रा का गला, लाश के पास ही सो गया था दरिंदा; अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

    कॉलेज दाखिले के लिए निकली छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के दोषी कन्हैया कुमार यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। भागलपुर की पॉक्सो अदालत ने हत्या और पॉ ...और पढ़ें

    दुष्कर्म के बाद घोंटा था छात्रा का गला, लाश के पास ही सो गया था दरिंदा; अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी

    दुष्कर्म के बाद घोंटा था छात्रा का गला, लाश के पास ही सो गया था दरिंदा; अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी

    HighLights

    1. कन्हैया यादव को छात्रा से दुष्कर्म-हत्या में उम्रकैद।

    2. पॉक्सो अदालत ने 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

    3. नवगछिया के खरीक में हुई थी जघन्य वारदात।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। कॉलेज में दाखिला लेने घर से निकली छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले अभियुक्त कन्हैया कुमार यादव को अब जेल में उम्रकैद काटनी होगी। पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश शबा आलम की अदालत ने बुधवार को अभियुक्त कन्हैया कुमार यादव को हत्या मामले में उम्रकैद देते हुए 25 हजार रुपये का अर्थदंड देने का आदेश दिया।

    अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की सूरत में अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। विशेष न्यायाधीश ने पॉक्सो एक्ट की धारा छह में भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

    इस आरोप में भी 25 हजार रुपये का अर्थदंड देने का आदेश दिया है। अर्थदंड नहीं जमा करने की सूरत में छह माह की अतिरिक्त सजा अभियुक्त को काटनी होगी। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नरेश प्रसाद राम और जयकरण गुप्ता ने बहस में भाग लिया।

    खरीक थानाक्षेत्र से बरामद हुआ था पीड़ित छात्रा का शव

    नवगछिया के खरीक थानाक्षेत्र स्थित घर से 22 सितंबर 2023 को कॉलज में नामांकन के लिए निकली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। दुष्कर्मी ने हत्या बाद छात्रा की गला दबा कर हत्या कर दी थी और शव को फेंक दिया था।

    तब घर वालों ने छात्रा के घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू कर दी थी। उस दौरान छात्रा के मोबाइल पर जब घर वालों ने संपर्क किया तो उसकी सहेली ने कॉल रिसीव कर कहा था कि वह उसकी सहेली बोल रही है। फिर मोबाइल स्विच आफ हो गया था।

    खबरें और भी

    फिर रात तीन बजे एक लड़के का कॉल आया था कि वह पीड़िता की हत्या कर देगा। उक्त मोबाइल नंबर को जब चेक किया गया तो वह नंबर अभियुक्त कन्हैया कुमार यादव का निकला था।

    उसके बाद पुलिस टीम ने सूचना दी थी कि पीड़ित छात्रा को बहला-फुसला कर बगड़ी गांव के पास ले जाया गया था। वहां उससे दुष्कर्म कर गला दबा हत्या कर दी गई थी। जबकि अभियुक्त नशे का सेवन कर शव के बगल में ही सो गया था।