Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर-मुंगेर-राजगीर तक बनेगा शानदार मरीन ड्राइव, 30 नवंबर से पहले दुरुस्त होगा विक्रमशिला सेतु

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:25 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर से भागलपुर तक 83 KM लंबे मरीन ड्राइव की घोषणा की है, जिसका विस्तार राजगीर तक होगा। साथ ही, विक्रमशिला विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

    बिहार के भागलपुर गोराडीह में सीएम सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा।

    बिहार के भागलपुर गोराडीह में सीएम सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा।

    HighLights

    1. मुंगेर से भागलपुर तक 83 किमी लंबा मरीन ड्राइव बनेगा।

    2. विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए 220 एकड़ जमीन हस्तांतरित हुई।

    3. विक्रमशिला सेतु 30 नवंबर तक 126 करोड़ में होगा दुरुस्त।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के विकास को चार चांद लगाने के लिए बुनियादी ढांचे और यातायात के क्षेत्र में दो बेहद अभूतपूर्व फैसलों पर मुहर लग चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एलान किया है कि पटना और मुंबई की तर्ज पर अब मुंगेर से भागलपुर और सबौर होते हुए करीब 83 किलोमीटर लंबा आलीशान मरीन ड्राइव बनेगा। गंगा नदी के किनारे बनने वाले इस ड्रीम प्रोजेक्ट का भविष्य में सीधा विस्तार राजमहल और राजगीर तक किया जाएगा, जिससे पूरे अंग प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

    • विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए 220 एकड़ जमीन ट्रांसफर

    पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार ने उठाई थी मांग

    मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय विक्रमशिला की स्थापना के लिए 220 एकड़ की महत्वपूर्ण जमीन पूरी तरह से हस्तांतरित कर दी गई है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उन्होंने स्वयं इस केंद्रीय यूनिवर्सिटी का मुद्दा मजबूती से उठाया था। जमीन ट्रांसफर होने के बाद अब बहुत जल्द इस प्राचीन ज्ञान स्थली की भूमि पर भव्य भवनों और शैक्षणिक सत्र को शुरू करने की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।

    • 126 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगा विक्रमशिला सेतु

    30 नवंबर से पहले बहाल होगा गाड़ियों का आवागमन

    सड़क और पुलों की स्थिति पर बोलते हुए सीएम ने भागलपुर वासियों को आश्वस्त किया कि बहुप्रतीक्षित विक्रमशिला सेतु को आगामी 30 नवंबर से पहले हर हाल में दुरुस्त कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस पुल के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए 126 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित कर निर्माण एजेंसी को काम तेज करने का निर्देश दिया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद सेना की मदद से बनाए गए बेली ब्रिज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नए ओवरब्रिज और सड़कों के बनते ही जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी।