Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में लोहिया पुल-NH 80 बायपास फोरलेन निर्माण का कार्यारंभ; मंत्री, मेयर व विधायकों की मौजूदगी में शुरू हुआ काम

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:17 AM (IST)

    भागलपुर में लोहिया पुल से एनएच-80 बायपास तक 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने का काम शनिवार को आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। यह परियोजना शहर की य ...और पढ़ें

    ब‍िहार के पथ न‍िर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल व अन्य अतिथियों द्वारा शिलान्यास कार्यारंभ

    ब‍िहार के पथ न‍िर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल व अन्य अतिथियों द्वारा शिलान्यास कार्यारंभ

    HighLights

    1. लोहिया पुल-एनएच 80 बायपास फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू।

    2. पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने किया परियोजना का शुभारंभ।

    3. यह सड़क भागलपुर की यातायात व्यवस्था की जीवनरेखा बनेगी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर शहर के ट्रैफिक सिस्टम को रफ्तार देने वाली बेहद अहम परियोजना लोहिया पुल से एनएच-80 बायपास तक 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने का काम शनिवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। पथ प्रमंडल भागलपुर द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने योजना का विधिवत शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर नगर निगम की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर के स्थानीय विधायक रोहित पांडेय ने की, जबकि कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह समेत पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

    यातायात व्यवस्था की 'लाइफलाइन' है यह सड़क: मेयर

    समारोह को संबोधित करते हुए मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने शहरवासियों को बधाई दी और बिहार सरकार तथा पथ निर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोहिया पुल से एनएच-80 बायपास तक का यह मार्ग भागलपुर की यातायात व्यवस्था की लाइफलाइन (जीवनरेखा) है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों और यात्रियों का आवागमन होता है।

    उन्होंने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण होने से शहर के प्रवेश और निकास द्वार पर हर दिन लगने वाले भीषण जाम से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

    व्यापारिक व सामाजिक विकास को मिलेगी नई गति

    मेयर ने आगे कहा कि 3.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के फोरलेन में तब्दील होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि एनएच बायपास की कनेक्टिविटी भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना भागलपुर के समग्र बुनियादी विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

    खबरें और भी

    सुगम सड़क मार्ग उपलब्ध होने से शहर की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास में तेजी आएगी। नगर निगम शहर में नागरिक सुविधाओं और बेहतर यातायात ढांचे के विस्तार के लिए लगातार संकल्पित है।