Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका छोड़ मां क्यों नहीं गई, दिखेगी मार्मिक कहानी, ब‍िहार के सुप्रियो मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'प्रायश्चित्त' तैयार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:59 AM (IST)

    भागलपुर के सुप्रियो मुखर्जी की बंगाली लघु फिल्म 'प्रायश्चित्त' रिलीज के लिए तैयार है, जो मां-बेटे के भावनात्मक रिश्ते और सामाजिक उत्तरदायित्व पर आधारि ...और पढ़ें

    पैसा या रिश्ते? भागलपुर के युवा की फिल्म 'प्रायश्चित्त' में दिखेगा मां का प्यार; 'जमशेदपुर शॉर्ट्स' में होगी स्क्रीन

    पैसा या रिश्ते? भागलपुर के युवा की फिल्म 'प्रायश्चित्त' में दिखेगा मां का प्यार; 'जमशेदपुर शॉर्ट्स' में होगी स्क्रीन

    HighLights

    1. सुप्रियो मुखर्जी की लघु फिल्म 'प्रायश्चित्त' रिलीज को तैयार।

    2. फिल्म मां-बेटे के भावनात्मक रिश्ते और सामाजिक जिम्मेदारी पर।

    3. अदिति अरोड़ा का राष्ट्रीय संगीत ऑडिशन के लिए चयन।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर शहर के बड़ी खंजरपुर से निकलकर कोलकाता में अपनी पहचान बनाने वाले स्वतंत्र फिल्मकार सुप्रियो मुखर्जी की नई बंगाली लघु फिल्म ‘प्रायश्चित्त’ अब रिलीज के लिए तैयार है। कॉर्पोरेट नौकरी के साथ पिछले कई वर्षों से डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर रहे सुप्रियो की यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में धूम मचाने को तैयार है।

    इसे आगामी ‘जमशेदपुर शॉर्ट्स’ फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन के लिए भेजा गया है। फेस्टिवल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिल्म को यूट्यूब पर दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। साथ ही हिंदी भाषी दर्शकों के लिए इसके हिंदी डब वर्जन की भी योजना बनाई गई है।

    मां-बेटे के भावनात्मक रिश्ते और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश

    ‘प्रायश्चित्त’ की कहानी अमेरिका में बसे एनआरआई अनुपम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी विधवा मां को बेहतर सुख-सुविधाएं देने के लिए अमेरिका ले जाना चाहता है। हालांकि, मां समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर विदेश जाने से इनकार कर देती हैं।

    इसके बाद कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जहां बेटे को महसूस होता है कि असली समृद्धि केवल धन और भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवीय रिश्तों में है। फिल्म की कहानी व पटकथा जमशेदपुर के प्रसिद्ध साहित्यकार शांतिरंजन चक्रवर्ती ने लिखी है, जबकि सिनेमैटोग्राफी व संपादन नील राय का है। मुख्य भूमिका में विश्वरूप नाग और लोपामुद्रा सिंह देब हैं।

    खबरें और भी

    राष्ट्रीय संगीत ऑडिशन में चमकीं कहलगांव की बेटी अदिति अरोड़ा

    सांस्कृतिक क्षेत्र में भागलपुर का मान बढ़ाते हुए कहलगांव की प्रतिभाशाली गायिका अदिति अरोड़ा का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित म्यूजिक ऑडिशन के पहले राउंड के लिए चयन हुआ है। बचपन से संगीत के प्रति गहरा लगाव रखने वाली अदिति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

    पहला चरण सफलता से पार करने के बाद अदिति अब अगले राउंड की तैयारियों में जुटी हैं। उनकी इस बड़ी कामयाबी पर परिजनों, स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है और राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।