भागलपुर : आरटीओ चालान आया मैसेज, APK का भेजा लिंक, डाउनलोड करते ही बैंक खाता खाली
Android Package Kit Fraud: अकबरनगर, भागलपुर में साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। अपराधी आरटीओ चालान के नाम ...और पढ़ें

Android Package Kit Fraud: जालसाजों ने एंड्राइड पैकेज किट (एपीके) को ठगी का जरिया बना लिया है।
HighLights
आरटीओ चालान संदेश के जरिए नया साइबर फ्रॉड।
फर्जी एपीके डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, बैंक खाली।
पुलिस ने अनजान लिंक से बचने और सतर्क रहने को कहा।
संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। Android Package Kit Fraud: भागलपुर के अकबरनगर में साइबर ठगी का नया और खतरनाक तरीका सामने आया है। साइबर अपराधी आरटीओ चालान लंबित होने का संदेश भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। संदेश के साथ एक फर्जी एपीके (APK) फाइल डाउनलोड का लिंक दिया जाता है। जब लोग यह फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेते हैं, तभी उनका मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खाते से पैसे चोरी हो जाते हैं।
अकबरनगर निवासी गौतम कुमार हाल ही में ठगी का शिकार हुए। उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान लंबित का संदेश आया। जैसे ही उन्होंने संदेश में दिया गया एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल किया, कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से दो बार में 5,000 और 4,900 रुपये कट गए। गौतम का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी खाते से रकम चली गई। इसी तरह अभिषेक कुमार भी इसी तरह की हैकिंग का शिकार हुए हैं।
- भागलपुर के अकबरनगर में हुआ साइबर अपराध का मामला
- आरटीओ चालान के नाम पर मोबाइल हैक
- बैंक खाते से पैसे उड़ सकते हैं
थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी आरटीओ चालान, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेज रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करने की चेतावनी दी।
पुलिस की सलाह है कि ऐसी घटना होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके साथ ही व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया खातों पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से लागू करें।
विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक से संबंधित कोई भी संदेश आने पर सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप का ही प्रयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साइबर अपराधियों की नई तकनीक बेहद तेज और चालाक है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
