Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना में देरी पर भागलपुर DM का कड़ा रुख, जिला भू-अर्जन अधिकारी से मांगा जवाब

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना में देरी पर जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। डीएम ने 24 घंटे म ...और पढ़ें

    भागलपुर की डीम अलंकृता पांडेय

    भागलपुर की डीम अलंकृता पांडेय

    HighLights

    1. डीएम ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना में देरी पर कार्रवाई की।

    2. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया।

    3. संतोषजनक जवाब न मिलने तक वेतन स्थगित, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

    डीएम ने उन्हें 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। साथ ही स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक उनका वेतन भी स्थगित कर दिया गया है।

    जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भागलपुर में प्रस्तावित नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भेजे गए प्रस्ताव में संशोधन करने संबंधी निर्देश विभाग की ओर से एक सप्ताह पहले ही प्राप्त हो चुके थे। उच्च स्तर से लगातार संशोधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया जा रहा था।

    इसके बावजूद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधित प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया। डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि इस विलंब के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी हो रही है।

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है, फिर भी संबंधित अधिकारी की ओर से कार्य में शिथिलता बरतना अत्यंत गंभीर और खेदजनक है।

    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि कार्य में लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा क्यों नहीं की जाए।

    आदेश की प्रति वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा अपर समाहर्ता, भागलपुर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

    खबरें और भी