Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NPS-UPS भारत छोड़ो आंदोलन में भागलपुर के सड़कों पर उतरे 1000 कर्मी; पुरानी पेंशन बहाली को 1 सितंबर को मनाएंगे ब्लैक डे

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:54 PM (IST)

    भागलपुर में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर लगभग 1,000 कर्मचारियों ने 'NPS-UPS भारत छोड़ो आंदोलन' के तहत विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ...और पढ़ें

    NMOPS जिला टीम के नेतृत्व में समाहरणालय से भागलपुर रेलवे स्टेशन तक निकला विशाल विरोध मार्च व नारेबाजी

    NMOPS जिला टीम के नेतृत्व में समाहरणालय से भागलपुर रेलवे स्टेशन तक निकला विशाल विरोध मार्च व नारेबाजी

    HighLights

    1. भागलपुर में पुरानी पेंशन बहाली को 1000 कर्मचारियों का प्रदर्शन।

    2. 'NPS-UPS भारत छोड़ो आंदोलन' के तहत सड़कों पर उतरे कर्मचारी।

    3. नई पेंशन योजना के विरोध में 1 सितंबर को 'ब्लैक डे'।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन और तेज हो गया है। पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन (NMOPS) की जिला टीम, भागलपुर के तत्वावधान में रविवार (09 अगस्त) को 'NPS-UPS भारत छोड़ो आंदोलन' का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लगभग 1,000 कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की जोरदार मांग की।

    NMOPS के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस उग्र आंदोलन में समाहरणालय परिसर से लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन तक भव्य विरोध मार्च निकाला गया।

    लोको पायलट, शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मियों समेत दर्जन भर संघों का मिला साथ

    इस जन-आंदोलन में रेलवे के लोको पायलट संघ (AILRSA), गुड्स गार्ड संघ के साथ बिहार राज्य अराजपत्रित प्राथमिक शिक्षक संघ, 34540 शिक्षक संघ, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, स्वास्थ्य सेवा संघ, कृषि विश्वविद्यालय शिक्षकेतर संघ, बिजली विभाग संघ, नगर निगम संघ तथा बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के कर्मचारी भारी संख्या में शामिल हुए।

    विरोध मार्च के बाद स्टेशन चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होती, तब तक यह चरणबद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

    सितंबर को पूरे बिहार में विरोध जताने के लिए मनाएंगे 'ब्लैक डे'

    आंदोलन के दौरान मंच से घोषणा की गई कि नई पेंशन योजना (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के विरोध में आगामी 01 सितंबर को पूरे बिहार में कर्मचारियों द्वारा 'ब्लैक डे' (काला दिवस) मनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    इस विशाल प्रदर्शन में NMOPS के प्रमुख प्रतिनिधि सदस्य विनोद कुमार सिंह, ब्रजराज चौधरी, राकेश अम्बष्ट, अवध बिहारी, शशिकांत शशि, ममता कुमारी, सुमन कुमार झा, मो. हसनैन, अमित कुमार अमृत, उमेश यादव, अविनाश कुमार, आशीष कुमार, प्रियरंजन, मनोज कुमार, पवन कुमार, महानंद झा, सुनील कुमार गुप्ता, वशिष्ठ जी, आर. के. कापालिक और संगीत सौरभ समेत हजारों कर्मचारी उपस्थित रहे।