Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह ने JDU सांसद को दिया आश्वासन, बोले- भागलपुर में CAPF का ग्रुप सेंटर और NDRF की स्थायी बटालियन जल्‍द

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 08:15 AM (IST)

    सांसद अजय कुमार मंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भागलपुर में CAPF ग्रुप सेंटर और NDRF की स्थायी बटालियन स्थापित करने की मांग की। गृह ...और पढ़ें

    सांसद अजय मंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा मांग-पत्र, भागलपुर में CAPF ग्रुप सेंटर बनाने की मांग

    सांसद अजय मंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा मांग-पत्र, भागलपुर में CAPF ग्रुप सेंटर बनाने की मांग

    HighLights

    1. सांसद अजय मंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।

    2. भागलपुर में CAPF ग्रुप सेंटर स्थापित करने की मांग उठाई।

    3. NDRF की स्थायी बटालियन की स्थापना का भी अनुरोध किया।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर जिले के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सांसद अजय कुमार मंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने भागलपुर क्षेत्र की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और बुनियादी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गृह मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की और एक मांग-पत्र सौंपा।

    मांग-पत्र में भागलपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)—जैसे कि सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF), एसएसबी (SSB), सीआईएसएफ (CISF) या आईटीबीपी (ITBP)—में से किसी एक बल का स्थायी ग्रुप सेंटर स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सांसद ने कहा कि ग्रुप सेंटर की स्थापना से न केवल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।

    आपदा से त्वरित बचाव के लिए भागलपुर में मांगी NDRF की स्थायी बटालियन

    सांसद अजय कुमार मंडल ने गंगा नदी के तट पर बसे भागलपुर और इसके आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए गृह मंत्री के सामने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की पूर्ण एवं स्थायी बटालियन स्थापित करने की पुरजोर मांग रखी।

    उन्होंने बताया कि भागलपुर के अलावा नवगछिया, बांका, मुंगेर और खगड़िया जिले हर साल भीषण बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आते हैं। ऐसे में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में लगने वाले समय को घटाने के लिए भागलपुर में एनडीआरएफ की स्थायी मौजूदगी अत्यंत आवश्यक है।

    खबरें और भी

    गृह मंत्री अमित शाह ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन

    सांसद ने कहा कि एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती रहने से बाढ़, कटाव और नाव दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों के दौरान राहत व बचाव अभियान काफी तेज, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से चलाया जा सकेगा। इससे जान-माल के संभावित नुकसान को न्यूनतम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

    सांसद के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों मांगों को बेहद गंभीरता से सुना और इस दिशा में सकारात्मक विभागीय पहल करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने दोहराया कि भागलपुर की जनता की सुरक्षा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।