Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: इंसानियत शर्मसार! दहेज के लिए पति ने कर दी विवाहित की हत्या, पांच साल के बच्चे को भी किया गायब

    By Binod Kumar JhaEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:07 AM (IST)

    दहेज आज एक बड़ी समस्या बन गई है। आए दिन इसके लिए बेटियों की जान ली जा रही है। खबर है कि दहेज की मांग पूरा नही करने पर पंजाब में बेगूसराय की रहने वाली ए ...और पढ़ें

    पांच वर्षीय पुत्र के साथ पूजा कुमारी। फोटो- जागरण
    पांच वर्षीय पुत्र के साथ पूजा कुमारी। फोटो- जागरण

    संवाद सहयोगी, बलिया (बेगूसराय) : दहेज की मांग पूरा नही करने पर डंडारी की बेटी का पंजाब में उसके पति द्वारा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मृतका के पिता अरविंद यादव ने घटना की जानकारी दी। वहीं, महिला की हत्या के बाद उसका पांच वर्षीय पुत्र को भी गायब कर दिया गया है।

    2017 में हुई थी शादी

    डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी ग्राम निवासी अरविंद यादव ने बताया कि 23 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की शादी 30 अप्रैल 2017 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सिरैया निवासी अशोक यादव के पुत्र राजा गुलाब राजा के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर उनकी पुत्री पूजा को बराबर प्रताड़ित किया जाता था।

    ढाई माह पूर्व पूजा को उसका पति राजा गुलाब पंजाब के पटियाला ले गया। 18 अगस्त को देर रात में पंजाब से फोन आया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब उनका बेटा सूरज कुमार वहां जाकर अपनी बहन पूजा के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।

    शव का हुआ दाह संस्कार

    इसको लेकर वहां के स्थानीय थाना में आवेदन भी दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया, जहां उसका दाह संस्कार भी किया जा चुका है। वहीं सिरैया गांव जाकर भी पता लगाया तो वहां परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।

    खबरें और भी