विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरिराज स‍िंह बोले- भ्रष्टाचार के दलदल से बना है इंडी अलायंस, देश को उत्तर और दक्षिण में बांटने की हो रही कोशिश

By manish kumarEdited By: Prateek Jain
Updated: Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM (IST)

नरेन्द्र मोदी का संकल्प है भ्रष्टाचार पर नकेल कसना। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा क्यों न हो कार्रवाई होगी। आज ममता बनर्जी के मंत्री जेल में हैं केजरीवाल ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता को संबोधित करते गिरिराज सिंह व साथ में प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर समेत अन्य। फोटो- जागरण
प्रेसवार्ता को संबोधित करते गिरिराज सिंह व साथ में प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर समेत अन्य। फोटो- जागरण

HighLights

  1. बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में गिर‍िराज सिंह ने दिया बयान
  2. नरेन्द्र मोदी का संकल्प है भ्रष्टाचार पर नकेल कसना: गिर‍िराज सिंह

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। नरेन्द्र मोदी का संकल्प है भ्रष्टाचार पर नकेल कसना। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा क्यों न हो, कार्रवाई होगी। आज ममता बनर्जी के मंत्री जेल में हैं, केजरीवाल के मंत्री जेल में हैं, कांग्रेस के लोग तबाह हैं।

आईएनडीआईए बना ही भ्रष्टाचार के दलदल से है। उक्त बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में नैतिक ताकत नहीं बची है। महुआ मोइत्रा के संसद सदस्यता बर्खास्त करने तथा कांग्रेस के साथ राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से बड़े पैमाने पर नोट मिलने की बात पर कहा कि आज महागठबंधन का जुबान बंद है।

उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे। आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों द्वारा क्या नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए यह पैसा जमा किया गया था।

सोमनाथ चटर्जी जब लोकसभा के अध्यक्ष थे तो उन्होंने 10 सांसदों को पैसा लेने के आरोप में बर्खास्त किया था। आज महुआ मोइत्रा को भी पैसा लेने के आरोप में ही बर्खास्त किया गया है। मोदी सरकार ने देश के कानून में बदलाव कर एफिडेविट लेने का प्रावधान किया है और साक्ष्य के ही आधार पर सदस्यता गई है।

13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

गिरिराज सिंह ने कहा कि वोट किसी गठबंधन के पास नहीं बल्कि जनता के पास है और जनता का नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। जनता नरेंद्र मोदी को 2024 में 400 से अधिक सीट पर जीत दिला कर प्रधानमंत्री बनाएगी।

मोदी ने साढ़े 13 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर किया 10 करोड़ से अधिक गरीबों को शौचालय मिला। मोदी ने शौचालय के रूप में इज्जत दी वहीं पांच किलो अनाज के रूप में गरीब कल्याण किया।

देश को उत्तर व दक्षिण में बांटने की साजिश

आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी राज्यों को गोमूत्र का राज्य कहकर देश को उत्तर भारत और दक्षिण भारत में बांटने की कोशिश हो रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहारी डीएनए का अपमान किया, लेकिन इस अपमान को लेकर लालू यादव और नीतीश कुमार की जुबान नहीं खुल रही है। 2010 में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ डीएनए की परीक्षा देने वाले और नाखून कटवाने की बात कर रहे लोगों को आज सांप सूंघ गया है।

यह भी पढ़ें - Video: मैं बदलूंगा बिहार! IPS अफसर ने बुलाया और राज्‍य के कोने-कोने से बेगूसराय दौड़े चले आए लोग

यह भी पढ़ें - बिहार BJP के कोर ग्रुप में उठा CM नीतीश के स्‍वास्‍थ्‍य का मुद्दा, अमित शाह पार्टी नेताओं को समझा गए 4 बड़ी बातें