विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: मूर्ति विसर्जन में हुई रोड़ेबाजी पर गिरिराज सिंह ने सरकार को घेरा, कहा- नीतीश के इशारे पर हुई पत्थरबाजी

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Updated: Thu, 26 Oct 2023 09:40 AM (IST)

बेगूसराय में दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान छत से ईंट फेंके को लेकर जमकर बवाल हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने खूब लाठीचार ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार पर बरसे गिरिराज सिंह।
सीएम नीतीश कुमार पर बरसे गिरिराज सिंह।

HighLights

  1. महिला द्वारा ईंटे गिराये जाने के बाद बवाल
  2. विरोध बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हुआ। दरअसल, बलिया थाना क्षेत्र में छोटी बलिया मिसिकार टोला के पास एक समुदाय विशेष की महिला ने विसर्जन जुलूस पर चार-पांच ईंटे फेंक दीं। इसके बाद, इलाके में हिंसा भड़क गई।

अब इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब बरसे हैं। उन्होंने सीएम से सवाल किया कि आखिरकार बेगूसराय को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है? गिरिराज सिंह ने कहा कि ये पत्थरबाजी नीतीश कुमार के इशारे पर हुई है। 

इसके अलावा, गिरिराज सिंह ने यह भी पूछा कि क्या हमारे लोग धार्मिक अनुष्ठान को छोड़ दें? उन्होंने आगे कहा कि अब इस मामले में हमारे लोगों को फंसाया जाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को आने वाले समय में राजनीतिक रूप से इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

माहौल पर काबू पाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गौरतलब है कि माहौल तनावपूर्ण होने के बाद बेगूसराय में पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। इससे भगदड़ का आलम बन गया। देर रात तक सभी प्रतिमाएं जगह-जगह रोक कर रखी गईं। वहीं इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया।

बता जा रहा था कि महिला द्वारा ईंट फेंके जाने के बाद युवा सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वे दोषी महिला को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही लगभग सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, उग्र भीड़ ने कोई बात नहीं मानी, हंगामा और बढ़ गया। 

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान छत से फेंकी ईंट, दो समुदायों के बीच तनाव; भारी पुलिस बल तैनात, 10 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव, मारपीट के बाद बिगड़ी स्थिति; आधा दर्जन लोग घायल