Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Road Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुसी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की मौत

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 06:06 PM (IST)

    बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर एक सड़क दुर्घटना में मुंगेर में तैनात कृषि विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास राज की मृत्यु हो गई। उनकी कार ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में कार्यपालक अभियंता की मौत। (फाइल फोटो)
    सड़क हादसे में कार्यपालक अभियंता की मौत। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कार्यपालक अभियंता की सड़क दुर्घटना में मौत |
    2. एनएच-31 पर ट्रक से टकराई कार |
    3. लाखो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

    संवाद सहयोगी, लाखो (बेगूसराय)। रविवार की सुबह करीब साढे पांच बजे लाखो थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से पूरब एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से घुस गई।

    इस दुर्घटना में कार सवार कार्यपालक अभियंता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतक की पहचान रोहतास जिला के गोरारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोरारी वार्ड संख्या 10 निवासी सत्येंद्र तिवारी के पुत्र विकास राज के रूप में हुई है। विकास राज मुंगेर में कृषि विभाग में कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित थे।

    अलसुबह हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही लाखो पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक के अंदर से बाहर निकाला गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    कार चालक प्रिंस कुमार का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। घायल प्रिंस ने बताया कि वह साहेब को लेकर मुंगेर से बेगूसराय जा रहा था, इसी क्रम में शाहपुर टाल प्लाजा के पहले ही आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

    पुलिस ने उसके स्वजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।