यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Begusarai News: बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, दुर्गा मंदिर के पुजारी की गोली मारकर की हत्या
Begusarai News बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला में अज्ञात बदमाशों ने दुर्गा मंदिर के पुजारी शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले ...और पढ़ें

HighLights
- दुर्गा मंदिर के पुजारी की हत्या
- लाखो थाना क्षेत्र, पनसल्ला में घटना
- पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी ()
संवाद सहयोगी, लाखो (बेगूसराय)। Begusarai News: लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला वार्ड संख्या 16 स्थित छोटी दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मंदिर के भूमिदाता स्व. रामस्वरूप सिंह के 56 वर्षीय पुत्र शंभू सिंह की हत्या सोमवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कर दी।
मंगलवार की सुबह इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने लाखो थाना की पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची एवं एफएसएल टीम की मदद से घटना की जांच पड़ताल की।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि शंभू सिंह मूल रूप से पनसल्ला वार्ड संख्या 13 के निवासी थे। वार्ड संख्या 16 में अपने भूमि पर दुर्गा मंदिर का निर्माण करा रहे थे। वह नित्य दिन मंदिर के निचले तल्ले परिसर में सोते थे। ग्रामीणों ने बताया कि शंभू सिंह तीन भाई हैं। शंभू सिंह सबसे छोटे थे।
शंभू सिंह और रामरतन सिंह दोनों निसंतान
शंभू सिंह और रामरतन सिंह दोनों निसंतान हैं। एक बड़े भाई बीहट में बसे हुए हैं। शंभू सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे पनसल्ला की रामजानकी ठाकुरबाड़ी के पुजारी भी थे। उन्हें किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करना कई बड़े सवाल खड़े कर है।
खबरें और भी
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ बजे रात्रि गोली की आवाज सुनाई दी थी। सीसीटीवी कैमरे एवं स्थानीय लोगों से पुलिस गुप्त मंत्रणा कर बदमाशों को गिरफ्त में ले सकता है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन-चार दिन पूर्व पनसल्ला में दहशत फैलाने के इरादे से बदमाशों ने गोलीबारी की घटना का अंजाम भी दिया था। पुलिस ने बताया कि मामला जो भी हो, घटना के अनुसंधान में स्पष्ट हो जाएगा।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।