विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: जन्मदिन पर केक काटकर जेल पहुंच गया युवक, दोस्त को भी साथ ले गई पुलिस; जानिए क्या है पूरा मामला

By Animesh PrakashEdited By: Aditi Choudhary
Published: Tue, 11 Apr 2023 03:33 PM (IST)

बांका जिले में एक बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

जन्मदिन पर पिस्टल से केक काटता युवक और साथ में उसके दोस्त। जागरण
जन्मदिन पर पिस्टल से केक काटता युवक और साथ में उसके दोस्त। जागरण

बांका, जागरण संवाददाता। बिहार के बांका जिला में एक युवक ने अपना बर्थडे इस तरह मनाया कि जन्मदिन के अगले दिन ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। साथ में अपने दोस्त को भी ले गया। दरअसल, बर्थडे में केक काटने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि समुखिया मोड़ निवासी कौशल तांती का रविवार को जन्मदिन था। बर्थडे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ समुखिया जंगल पहुंच गया। इस दोरान उसके दोस्तों ने करीब आधे दर्जन केक मंगवाए।

फिर युवक ने पिस्टल से एक-एक कर सभी केक काटे। किसी ने केक काटने का विडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुआ, तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस हरकत में आई और आरोपित की पहचान कर अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

पुलिस ने बताया कि कौशल के साथ उसके सहयोगी एकसिंघा गांव निवासी निखिल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रत्येक चेहरे को चिन्हित कर लिया गया है। सभी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही हथियार को भी बरामद किया जाएगा। युवक के पास हथियार कहां से आया, इसकी जांच जारी है।