विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शादी के लिए हां करो तभी उतरूंगा', बांका में 33 हजार केवी के टावर पर चढ़ा दुमका का युवक, पुलिस के छूटे पसीने

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 10:30 PM (IST)

बांका में मंगेतर द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवक 33 हजार केवी के बिजली टावर पर चढ़ गया।

बिजली पोल पर चढ़ा युवक। (जागरण)

बिजली पोल पर चढ़ा युवक। (जागरण)

HighLights

  1. मंगेतर के इनकार पर युवक 33KV बिजली टावर पर चढ़ा।

  2. बांका के मुहड़रा रेलवे स्टेशन के पास की घटना।

  3. प्रशासन और मंगेतर के मनाने पर भी नहीं उतरा।

संवाद सूत्र, बांका। मंगेतर के शादी से इनकार करने पर मायूस हुए युवक ने पहले तो ट्रेन से कटकर जान देने का प्रयास किया।

असफल रहने पर 33 हजार केवी के टावर जा चढ़ा। घटना बांका जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मुहड़रा रेलवे स्टेशन के पास की है। शुक्रवार सुबह में टावर पर चढ़ा युवक प्रशासन और स्थानीय लोगों के लाख मनाने के बाद भी देर रात तक नहीं उतरा।

टावर पर चढ़ा युवक मनोज कुमार सोरेन पड़ोसी राज्य झारखंड के दुमका जिले के पुदुमपुर का रहने वाला है। उसकी शादी बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। दोनों के बीच करीब दो महीने से बातचीत चल रही थी।

इसी बीच युवती ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताते बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। इसलिए कि ऐसे व्यक्ति से शादी करने पर उसका भविष्य खराब हो जाएगा।

युवती ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसकी एक बेटी भी है। ऐसे में वह अपने भविष्य और बेटी की जिम्मेदारी को लेकर चिंतित है।

मंगेतर को बुलाने पर भी नहीं माना युवक 

शुक्रवार सुबह नौ बजे युवक को टावर पर चढ़ते देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक ने कहा कि यदि मंगेतर शादी के लिए तैयार हो जाती है, हां करती है तो वह नीचे उतर जाएगा।

पुलिस फुल्लीडुमर से उसकी मंगेतर को भी ले आई। उसने भी युवक से नीचे उतरने की बार-बार मिन्नत की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, सीओ प्रत्यक्ष कुमार और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। अधिक रात होने पर सभी अधिकारी लौट गए।

मौके पर फायर बिग्रेड व 112 की पुलिस मौजूद रही। युवक ने पहले ट्रेन से कटने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों ने उसे रोक दिया।

यह भी पढ़ें- 5 साल पहले हुई थी शादी, अब फंदे से लटककर दी जान; जांच में जुटी बांका पुलिस