Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में डबल मर्डर : घात लगाए स्कार्पियो सवार अपराधियों ने तीन युवकों पर बरसाईं गोलियां, दो की मौत, एक घायल फरार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:17 PM (IST)

    बांका के अमरपुर में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाक ...और पढ़ें

    बांका: अमरपुर में बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, एक जख्मी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

    बांका: अमरपुर में बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, एक जख्मी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

    HighLights

    1. अमरपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या।

    2. शराब पीकर लौटते समय अपराधियों ने किया हमला।

    3. पुलिस मौके पर, एसपी के नेतृत्व में जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर मकद्दुमा पंचायत के बलिया संथाली टोला के समीप रविवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। यहां पहले से घात लगाए स्कार्पियो सवार अपराधियों ने एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस भीषण और अंधाधुंध गोलीबारी में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    एक ही बाइक पर सवार थे तीनों दोस्त

    इस दुस्साहसिक वारदात में मारे गए युवकों की पहचान धर्मराय गांव निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र गुंजन सिंह (30) और जगदीश सिंह के पुत्र सिट्टू सिंह (30) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों युवक बलिया संथाली टोला से महगामा मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह का फायदा उठाकर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।

    banka double murder two youths shot dead in amarpur bihar (2)

    चेहरा और छाती छलनी, तीसरा साथी भी जख्मी

    अपराधियों ने इतनी नजदीक से फायरिंग की कि गुंजन सिंह को एक गोली सीधे चेहरे पर और दूसरी छाती पर लगी, जबकि सिट्टू सिंह को भी एक गोली छाती में लगी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार तीसरे युवक सचिन सिंह को भी कमर के नीचे गोली लगी है, लेकिन वह जख्मी हालत में ही जान बचाकर भाग निकला। वारदात को अंजाम देकर अपराधी स्कार्पियो से महगामा मोड़ की तरफ फरार हो गए।

    banka double murder two youths shot dead in amarpur bihar (5)

    साक्ष्य जुटाकर अपराधियों की घेराबंदी शुरू

    • जब्त सामान: एफएसएल और स्थानीय पुलिस ने मौके से तीन चले हुए खोखे, एक कीमती मोबाइल और बाइक बरामद की है।

    • बॉर्डर सील: अपराधियों की धरपकड़ के लिए बांका पुलिस ने पड़ोसी जिले भागलपुर की पुलिस से संपर्क कर चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है।

    रंजिश और शराब सिंडिकेट दोनों पर नजर

    • पुलिस का दावा: शुरुआती जांच और इनपुट के आधार पर पुलिस इसे पुरानी आपसी दुश्मनी या किसी रंजिश का नतीजा मान रही है।

    • चर्चाओं का बाजार: वहीं स्थानीय लोग दबी जुबान में इस खूनी खेल को इलाके के अवैध शराब कारोबार के विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं।

    banka double murder two youths shot dead in amarpur bihar (6)

    एसपी, एसडीपीओ और एफएसएल टीम पहुंची

    सरेराह डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात के बाद बांका के एसपी अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद के लिए भागलपुर से एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा।

    खबरें और भी

    banka double murder two youths shot dead in amarpur bihar (7)

    शराब का विवाद या आपसी रंजिश, जांच तेज

    पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की बंदूक के तीन खोखे, एक मोबाइल फोन और मृतकों की क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह इलाका अवैध देसी शराब निर्माण और बिक्री के लिए चर्चित रहा है। हालांकि, पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। एसपी ने बताया कि घायल सचिन की तलाश की जा रही है और भागलपुर पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।