विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज औरंगाबाद से सासाराम जाएंगे राहुल गांधी, तेजस्‍वी भी होंगे साथ; सीट शेयरिंग पर हो सकती है चर्चा

Updated: Thu, 15 Feb 2024 08:54 AM (IST)

बिहार में न्याय यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज राहुल गांधी आज औरंगाबाद पहुंच रहे हैं। सबसे पहले वह दिल्‍ली से हवाई मार्ग से गया पहुंचेंगे। इसके बाद सड़ ...और पढ़ें

राहुल गांधी आज पहुंच रहे हैं औरंगाबाद, तैयारी पूरी।
राहुल गांधी आज पहुंच रहे हैं औरंगाबाद, तैयारी पूरी।

HighLights

  1. राहुल के अलावा खरगे भी जनसभा को करेंगे संबोधित।
  2. निवर्तमान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मंच साझा करने के लिए कांग्रेस ने किया आग्रह।
  3. शुक्रवार को सासाराम और कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश निकल जाएंगे।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। एक पखवारे के अंतराल के बाद राहुल गांधी गुरुवार को एक बार फिर बिहार पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में उनका औरंगाबाद में आगमन हो रहा। वहां से सासाराम और कैमूर होते हुए शुक्रवार को वह उत्तर प्रदेश निकल जाएंगे।

खरगे के साथ औरंगाबाद पहुंचेंगे राहुल

बिहार में न्याय यात्रा का यह दूसरा चरण होगा। पहले चरण में राहुल 29 से 31 जनवरी तक सीमांचल के चार जिलों (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार) का भ्रमण कर चुके हैं। दूसरे चरण की यात्रा वाला परिक्षेत्र शाहाबाद के नाम से ख्यात है और कांग्रेस के लिए सीमांचल की तरह ही उर्वर रहा है।

दूसरे चरण की यात्रा में राहुल पहले झारखंड से होते हुए बिहार आने वाले थे। राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी के नामांकन के कारण उनके कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन हुआ है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल दिल्ली से गया हवाईअड्डा आएंगे और वहां से औरंगाबाद तक हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।

यहां गांधी मैदान में जनसभा होगी। राहुल के अलावा खरगे भी उसे संबोधित करेंगे। निवर्तमान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य से भी कांग्रेस ने मंच साझा करने का आग्रह किया है।

राहुल की जनसभा को लेकर लोगों में उत्‍साह

बुधवार शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह समर्थकों के साथ औरंगाबाद पहुंचे। गांधी मैदान का जायजा लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पप्पू से तैयारी के संबंध में विस्तार से बात की।

बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। औरंगाबाद में राहुल गांधी की ऐतिहासिक सभा होगी। लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे। कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह है। राहुल की बातों को लोग सुनना चाहते हैं।

तेजस्‍वी से इस मुद्दे पर करेंगे बात

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले न्याय यात्रा औरंगाबाद पहुंच रही है। बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

बताया जाता है कि राजद नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राहुल गांधी से सासाराम में मिलेंगे। तेजस्वी गुरुवार शाम सासाराम पहुंचेंगे। चर्चा यह भी है कि यहीं राहुल से तेजस्वी की लोकसभा सीट बंटवारे पर बात होगी।

राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि तेजस्वी का सासाराम में राहुल गांधी से मिलना तय है। वहां बात क्या होगी यह हमें जानकारी नहीं है।

उधर विधायक राजेश राम ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह है। केंद्र की भाजपा सरकार से किसानों के साथ आमजन नाराज हैं। गांधी मैदान में रैली सफल रहेगी।

यह भी पढ़ें: Congress प्रत्याशी सबसे धनवान, JDU कैंडिडेट भी कम नहीं; यहां पढ़ें Rajya Sabha जाने वाले नेताओं की कितनी है संपत्ति

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 16 फरवरी को रालोजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तय होगी रणनीति, पशुपति पारस नेताओं से लेंगे फीडबैक