विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में MSME सेंटर शुरू: युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से औरंगाबाद में एमएसएमई केंद्र का उद्घाटन किया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद एमएसएमई केंद्र का उद्घाटन किया।

  2. केंद्र उद्यमियों को उद्योग स्थापना और व्यापार विस्तार में मदद करेगा।

  3. यह स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देगा।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिले में उद्यमिता और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल हुई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में स्थापित एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) केंद्रों का उद्घाटन किया।

इसी क्रम में औरंगाबाद जिला एमएसएमई केंद्र का शुभारंभ हुआ। केंद्र को जिला उद्योग केंद्र, औरंगाबाद के परिसर में स्थापित किया गया है।

एमएसएमई केंद्र के माध्यम से जिले के वर्तमान और संभावित उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने, कारोबार के विस्तार और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा।

योजनाओं की जानकारी और प्रक्रियाओं के लिए अब उद्यमियों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

एक ही स्थान पर उन्हें आवश्यक जानकारी और विभागीय सहयोग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। केंद्र की स्थापना से उद्योग लगाने के इच्छुक युवाओं को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

इसके माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को गति मिलने की संभावना है। छोटे और मध्यम कारोबार को विस्तार देने में भी केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा समेत जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

जिला प्रशासन की ओर से उद्यमिता एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। एमएसएमई केंद्र को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद को बड़ी सौगात: मेडिकल कॉलेज के लिए मिली 20 एकड़ जमीन, MBBS की होंगी 100 सीटें