औरंगाबाद में ईद और रामनवमी पर DJ बैन, जुलूस के लिए लेनी होगी परमिशन
औरंगाबाद के गोह और उपहारा थाना परिसरों में ईद, चैती छठ और रामनवमी से पहले शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने और जुलूस निकालने ...और पढ़ें

शांति समिति की बैठक। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद)। गोह एवं उपहारा थाना परिसर में मंगलवार को ईद, चैती छठ एवं रामनवमी से पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
अध्यक्षता गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह और उपहारा थानाध्यक्ष ने की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समुदाय का पर्व-त्योहार उनकी आस्था, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक होता है। ऐसे अवसर पर आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखना आवश्यक है। इंटरनेट मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है।
यदि कोई व्यक्ति झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट
थानाध्यक्ष ने बताया कि ईद, रामनवमी और चैती छठ के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है और जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होगा।
अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर दयाल यादव, असलम कादरी, मंजूर आलम, रामध्यान यादव एवं चिंटू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
उपहारा थाना में थानाध्यक्ष आकाश कुमार, दारोगा मुकेश पंडित, सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार सागर, मुखिया रामदीप दास, नईम मियां, लखन पासवान, सुधीर मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- West Champaran News : छोटी उम्र, बड़े सपने और गलत रास्ता, ट्रेन में मिलीं तीन भागी हुई बच्चियां
यह भी पढ़ें- जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय में नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, इंटर्नशिप पर विशेष जोर