Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसान की साल भर की मेहनत पर पानी, औरंगाबाद में खलिहान में आग लगने से 10 बीघा धान की फसल जलकर राख

    Updated: Fri, 02 Jan 2026 01:08 PM (IST)

    औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव में किसान मनोज शर्मा के खलिहान में आग लगने से 10 बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। किसान को भारी आर्थिक नुकस ...और पढ़ें

    खलिहान में आग लगने से 10 बीघा धान की फसल जलकर राख

    खलिहान में आग लगने से 10 बीघा धान की फसल जलकर राख

    HighLights

    1. औरंगाबाद के गोह में किसान के खलिहान में आग लगी।

    2. 10 बीघा धान की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

    3. किसान ने मुआवजे की मांग की, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद)। गोह थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव के किसान के शाम खलिहान में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, पोखराहा गांव निवासी किसान मनोज शर्मा का लगभग 10 बीघा खेत का धान खलिहान में रखा हुआ था। 

    गुरुवार की संध्या अचानक धान के ढेर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी।

    10 बीघा की फसल जलकर राख

    सूचना मिलते ही गोह थाना की फायर बिग्रेड गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग इतनी तेज थी कि दमकल के पहुंचने से पहले ही 10 बीघा की पूरी फसल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। 

    किसान मनोज शर्मा ने बताया कि अग्निकांड में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उनके पास परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ नहीं बचा है। यह आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर लगाई गई है।

     मेरी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। मैं सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाता हूँ कि मुझे उचित मुआवजा दिया जाए ताकि इस संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके।

    गोह के 112 पुलिस प्रशासन की भूमिका

    ग्रामीणों ने इस घटना के बाद असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या वास्तव में किसी सामाजिक तत्व की शरारत थी। राजस्व विभाग से भी क्षति का आकलन करने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो सके।

    खबरें और भी