Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात के अंधेरे में मानवता हुई शर्मसार, चुपके से नवजात को सड़क किनारे फेंका; नहीं बच सकी उसकी जान

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 11:50 AM (GMT+05:30)

    Araria News बिहार के अररिया नगर थाने से सड़क किनारे एक नवजात मिला। कुछ लोग सुबह टहलने निकले थे तब उन्होंने नवजात दिखाई दिया। इससे पता चलता है कि किसी ...और पढ़ें

    रात के अंधेरे में मानवता हुई शर्मसार, चुपके से नवजात को सड़क किनारे फेंका; नहीं बच सकी उसकी जान
    रात के अंधेरे में मानवता हुई शर्मसार, चुपके से नवजात को सड़क किनारे फेंका; नहीं बच सकी उसकी जान

    संवाद सूत्र, अररिया। बिहार में अररिया नगर थाने से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे एक नवजात मिला। बताया जा रहा है कि किसी ने बीती देर रात नवजात को लाकर वहा फेंक दिया।

    इस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर अररिया नगर थाना है। इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब कुछ लोग सुबह टहलने निकले। देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

    लोगों के द्वारा पुलिस को फोन किया गया, जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

    टहलने निकले थे, सड़क पर पड़ा मिला नवजात

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जवान सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह-सुबह लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान लोगों की नजर फणीश्वर नाथ रेणु प्रतिमा के सामने अररिया कोर्ट गेट के समीप पड़े बच्चे पर पड़ी।

    इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया। फिर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और नवजात को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसकी मौत की पुष्टि की गई ।

    पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, नवजात को फेके जाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस तरह मानवता को शर्मशार करने वाली घटना से लोग आहत है।

    ये भी पढ़ें -

    उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री पत्नी संग पहुंचे बिहार, पितरों के मोक्ष की कामना के लिए गया जी में कर रहे पिंडदान

    सड़क पर रोका और मांग में भर दिया सिंदूर, फिर आगबबूला लड़की ने सिरफिरे आशिक के सिर से ऐसे उतारा 'इश्क' का भूत