Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में भूसे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, 4 दिन पहले घर के बाहर खेलते वक्त हो गई थी लापता

    Updated: Fri, 15 May 2026 09:40 AM (IST)

    अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में 11 मई से लापता तीन वर्षीय शिवांशी उर्फ लाडो का शव शुक्रवार को उसके नाना के भूसा घर से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या क ...और पढ़ें

    अररिया में तेगछिया गांव में 3 वर्षीय शिवांशी का शव भूसे में पड़ा मिला, इंसाफ की मांग तेज

    अररिया में तेगछिया गांव में 3 वर्षीय शिवांशी का शव भूसे में पड़ा मिला, इंसाफ की मांग तेज

    HighLights

    1. लापता तीन वर्षीय शिवांशी उर्फ लाडो का शव मिला।

    2. शव नाना के भूसा घर में भूसे से ढका था।

    3. पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, ताराबाड़ी (अररिया)। अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव से 11 मई को गायब हुई तीन वर्षीय शिवांशी उर्फ लाडो का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। घटना किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस और आईएफएसएल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, ग्रामीणों ने डॉग स्क्वायड टीम तैनात करने की मांग भी की है।

    शव की पहचान और परिवार का हाल

    मृतक बच्ची शिवांशी उर्फ लाडो ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुर पंचायत के वार्ड पांच निवासी सुशील सिंह की पुत्री थी। बच्ची एक सप्ताह पहले अपनी नानी के साथ ननिहाल तेगछिया गांव आई थी। वहीं, उसकी माता रीता देवी और पिता सुशील सिंह भी गांव में मौजूद थे। 11 मई की दोपहर खेलते समय बच्ची अचानक गायब हो गई थी।

    परिवार और ग्रामीण लगातार बच्ची की खोजबीन में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची की खोज में पुलिस टीम और ग्रामीण लगातार प्रयासरत थे, लेकिन चार दिन तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी।

    पुलिस की जांच और घटनास्थल

    शुक्रवार सुबह मृतक बच्ची का शव नाना मयानंद सिंह के भूसा घर में मिला। शव भूसे से ढका हुआ था। घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता और अन्य थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और आईएफएसएल की टीम मिलकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों में रोष और सुरक्षा की मांग

    घटना के बाद इलाके में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बार-बार पुलिस से डॉग स्क्वायड की तैनाती और जांच में तेजी लाने की अपील की है।

    पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द न्याय दिलाया जाएगा।