विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zontes 350D मैक्सी-स्कूटर जल्द दे सकता है दस्तक, साबित होगा लंबे सफर का साथी?

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Updated: Fri, 24 Feb 2023 12:28 PM (IST)

Zontes 350D भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है। इसे भारत में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। इसमें ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएल के साथ दमदार लुक दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या कुछ खास है। (जागरण फोटो)

Zontes 350D मैक्सी-स्कूटर जल्द दे सकता है दस्तक
Zontes 350D मैक्सी-स्कूटर जल्द दे सकता है दस्तक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। चीन की वाहन निर्माता कंपनी Zontes ने यूरोपीय बाजार में नया 350D मैक्सी-स्कूटर लॉन्च किया है। आपको बता दें इस स्कूटर को हाल के दिनो में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। चलिए देखते हैं कंपनी ने इस स्कूटर को कितना खास बनाया है।

Zontes 350D

Zontes 350D का उद्देश्य यूरोप के लोगों के लिए एक सक्षम स्कूटर बनाने का है। इस मॉडल में ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएल के साथ दमदार स्टाइलिंग है। इसके साथ ही इसमें एक लंबी विंडस्क्रीन और लंबी दूरी पर आपको आराम करने के लिए एक लंबा फुटरेस्ट भी मिलता है। स्टेप-अप स्टाइल वाली सिंगल सीट मिलती है।

Zontes 350D फीचर्स

Zontes 350D के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें कई फीचर्स दिए है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से विंडस्क्रीन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, कीलेस इग्निशन, एडजस्टेबल लीवर, साथ ही एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल सहित कई फीचर्स दिए गए है। 350डी में दो राइडिंग मोड्स - ईको और स्पोर्ट हैं।  इसमें ग्लोवबॉक्स, अंडर सीट स्टोरेज भी है जिसमें आप एक हेल्मेट और दो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स भी रख सकते हैं।

Zontes 350D इंजन

पावर के लिए इसमें 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। जो 7,500 आरपीएम पर 36 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 38 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मोटर को CVT यूनिट के साथ पेयर किया गया है। कर्ब वेट लगभग 188 किलोग्राम है जो इसे एक बड़ा स्कूटर बनाता है। मॉडल को 15 इंच के फ्रंट और 14 इंच के रियर एलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें एक तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलता है। स्टॉपिंग पावर डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों और डिस्क ब्रेक मिलता है।

Zontes 350D कीमत

Zontes 350D की कीमत 4,787 यूरो (लगभग ₹4.22 लाख) है, जो इसे काफी महंगा बनाता है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत भारत में भी समान्य होगी और मैक्सी-स्कूटर कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) किट के रुप में आ सकती है। 

ये भी पढ़ें-

बेफिक्र होकर चलाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero ने लगाए 300 चार्जिंग स्टेशन

65 हजार में घर ले आएं मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कार, चेक करें डील