विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2024 में लॉन्च किए जाएंगे ये दोपहिया वाहन, Ather 450 Apex और TVS iQube ST सहित ये नाम शामिल

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:00 AM (IST)

2024 दोपहिया वाहन मार्केट के लिए शानदार साबित होने वाला है। क्योंकि इस साल कई वाहन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। हम यहां ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइ ...और पढ़ें

2024 में लॉन्च किए जाएंगे ये दोपहिया वाहन
2024 में लॉन्च किए जाएंगे ये दोपहिया वाहन

HighLights

  1. 6 जनवरी को Ather 450 Apex लॉन्च किया जाएगा।
  2. 2024 में TVS iQube ST की भी एंट्री होगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2023 दोपहिया वाहनों के दृष्टिकोण से मिला-जुला रहा है। हालांकि अगले साल में शानदार वर्चस्व स्थापित करने के लिए वाहन निर्माताओं ने कमर कस ली है। 2024 में दोपहिया सेगमेंट में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल पेश की जाएंगी। इनमें कुछ दोपहिया व्हीकल्स को बदलावों के साथ बाजार में उतारा जाएगा, तो कुछ की नई एंट्री होगी। आइए जानते हैं 2024 में कौन से टू-व्हीलर लॉन्च होंगे।

Ather 450 Apex

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर पहले ही कंपनी की तरफ से पुष्टि की जा चुकी है। इसे एथर 450X लाइन-अप के तहत ही पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इसमें परफॉर्मेंस को बेहतर करेगी। बता दें, इसे 6 जनवरी 2023 को लॉन्च किया जाएगा।

TVS iQube ST

टीवीएस ने इस आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 में हुए ऑटो एक्सपो शो के दौरान पेश किया था और अब जल्द ही इसको मार्केट में लाया जाने वाला है। इसमें 4.56 kwh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जो सिंगल चार्जिंग में 145 किमी की रेंज देने का दावा करता है। विगत मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 78 किमी/प्रतिघंटा से बढ़कर 82 किमी/प्रतिघंटा हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Car Battery Maintenance Tips: इन कारणों से जल्दी खराब होती है कार की बैटरी, लंबे समय तक चलाने के लिए करें ये काम

Ampere NXG

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट भी ऑटो एक्सपो शो के दौरान Ampere इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के द्वारा पेश किया गया था। साल 2024 में इसकी एंट्री भी मार्केट में होने वाली है।

Honda Electric Scooter & Motorcycle

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने के बाद अब होंडा भी अगले साल कई वाहन पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि अगले साल स्वपेबल बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि 2024 के मार्च में होंडा का स्कूटर बाजार में पेश किया जाए।

ये भी पढ़ें- अपडेटेड 2024 बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या कुछ हो सकता है खास, यहां पढ़ें अधिक डिटेल्स