विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 Lexus RX Launched: भारत में लॉन्च हुई नई लेक्सस आरएक्स; जानिए कीमत, वेरिएंट और फीचर्स

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Updated: Thu, 20 Apr 2023 02:05 PM (IST)

लेक्सस इंडिया ने 95.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पांचवीं पीढ़ी की Lexus RX को लॉन्च कर दिया है। दो पावरट्रेन में उपलब्ध RX350h Luxuary और RX500h F-Sport+ क्रमशः आठ और छह बाहरी रंग विकल्पों के साथ पेश किए गए हैं। (फाइल फोटो)।

2023 Lexus RX launched in India price variant features and powertrain
2023 Lexus RX launched in India price variant features and powertrain

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। लेक्सस इंडिया ने 95.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पांचवीं पीढ़ी की Lexus RX को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2023 Lexus RX दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके RX 350h वेरिएंट की कीमत 95.80 लाख रुपये और RX 500h की कीमत 1.18 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया रखी गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी इस कार का अनावरण किया था। पांचवीं पीढ़ी की लेक्सस आरएक्स को ऑनलाइन या अधिकृत डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है। आइए इसके फीचर, स्पेसिफिकेशन और इंजन के बारे में जान लेते हैं।

फीचर्स

2023 Lexus RX को दो ऑडियो सिस्टम विकल्प, मार्क लेविंसन और पैनासोनिक के साथ पेश किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पांचवी पीढ़ी की Lexus RX में ड्राइवर सहायता के लिए नवीनतम लेक्सस सेफ्टी सिस्टम + 3.0 ऑफर किया गया है। इसके अलावा2023 Lexus RX में डायरेक्ट-4-ड्राइव फोर्स टेक्नोलॉजी, एक एचईवी सिस्टम और एक शक्तिशाली टर्बो हाइब्रिड परफॉर्मेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इंजन

दो पावरट्रेन में उपलब्ध RX350h Luxuary और RX500h F-Sport+ क्रमशः आठ और छह बाहरी रंग विकल्पों के साथ पेश किए गए हैं। इसमें एक नया सोनिक कॉपर कलर वेरिएंट भी शामिल है।

2023 Lexus RX350h Luxuary

RX350h Luxuary हाइब्रिड एक 2.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होता है जिसे एक हाइब्रिड ट्रांसएक्सल और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। ये इंजन संयुक्त रूप से 247 hp की अधिकतम शक्ति का उत्पादन करता है। इस लग्जरी SUV को इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित निरंतर परिवर्तनशील ट्रांसमिशन और AWD लेआउट मिलता है। यह 7.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

2023 Lexus RX500h F-Sport Performance

वहीं 2023 Lexus RX500h F-Sport Performance 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और एक ई-एक्सल रियर यूनिट से पावर लेती है। ब्रांड का दावा है कि यह 366 hp की पावर और 460 Nm का टार्क पैदा करने वाला सबसे शक्तिशाली RX इंजन है। ये पॉवरट्रेन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और 6.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की गति से दौड़ने में सक्षम होगा।