विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2022 : देश में इस साल बंद हुई ये लोकप्रिय कारें, Mahindra से लेकर Maruti की गाड़ियां शामिल

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Updated: Wed, 28 Dec 2022 01:39 PM (IST)

Year Ender 2022 popular cars discontinued in 2022 इस साल भारतीय बाजार से कई गाड़ियों को बाय -बाय कहना पड़ा इसमें मारुति से लेकर महिंद्रा तक की गाड़ियां शामिल है। चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का कारण क्या है।

देश में इस साल बंद हुई ये लोकप्रिय कारें, Mahindra से लेकर Maruti की गाड़ियां शामिल
देश में इस साल बंद हुई ये लोकप्रिय कारें, Mahindra से लेकर Maruti की गाड़ियां शामिल

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। ये साल भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनी के लिए काफी दमदार रहा है। इस साल हमने कई लॉन्चिंग भी देखी है। आपको बता दे जितनी इस साल लॉन्चिंग देखी गई है उतनी ही गाड़ियों को मार्केट ने बाय-बाय कह दिया है। आज हम आपके लिए 2022 में बंद हुई गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Renault Duster

जब से भारतीय बाजार में क्रेटा लॉन्च हुई तब से ही Renault Duster कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का बिकना कम हो गया जिसके कारण कंपनी को इसे बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

Hyundai Elantra

भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे मार्च 2022 में बंद कर दिया था। भारत में Elantra की 5 जनरेशन  लॉन्च की, जिसे 2015 में एक नया रूप मिला था। जिसके बाद कंपनी Hyundai 6वीं जनरेशन के मॉडल के लेकर आई । आपको बता दे हुंडई ने भारत में कभी भी 7वीं पीढ़ी का मॉडल लॉन्च नहीं किया, जो 2020 में वैश्विक स्तर पर शुरू हुआ। मार्केट में  नई पीढ़ी की वेरना ADAS जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाली है। जिसके कारण उसकी अब जरूरत नहीं है।

Datsun Go, Datsun Go+ , Datsun RediGO

निसान इंडिया ने इस साल 2022 में अपनी हैचबैक Datsun Go, Datsun Go+, Datsun RediGO को बंद कर दिया है । बंद करने की वजह इन गाड़ियों का इंडियन मार्केट में सक्सेज न होना है। हालांकि, निसान ने मैग्नाइट के माध्यम से अपनी मौजूदगी बनाई हुई है। इसके अलावा निसान भारतीय सड़कों के लिए तीन नई गाड़ियों पर काम कर रही है।

Hyundai Santro, Hyundai Grand i10 Nios Diesel, Hyundai Aura Diesel

भारतीय बाजार में हुंडई सैंट्रो को मई 2022 में बंद कर दिया था। इसको बंद करने का हकिकत में कोई कारण नहीं था।  कंपनी ने हुंडई ग्रैंड i10 Nios डीजल , हुंडई ऑरा डीजल को जुलाई 2022 में बंद कर दिया था। कंपनी ने उसी समय Nios और Aura के साथ डीजल पावरट्रेन को हटा दिया जब सैंट्रो को बंद कर दिया गया था।

Maruti Suzuki S-Cross

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस -कंपनी ने इस कार को अक्टूबर 2022 में बंद कर दिया था। इसको बंद करने का कारण नए और बेहतर ग्रैंड विटारा के पक्ष में एस-क्रॉस को बंद कर दिया गया था।

Toyota Urban Cruiser

भारतीय बाजार में कंपनी ने इस कार को नवंबर 2022 में विटारा ब्रेज़ा और टोयोटा की ब्रांड के कारण बंद कर दियाथा। कंपनी ने अर्बन क्रूजर हाई राइडर को लॉन्च कर दिया था। 

Mahindra Alturas G4

कंपनी द्वारा इस कार को दिसंबर 2022 में बंद कर दिया गया था। टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसे सेगमेंट ब्रूटर्स के खिलाफ जाना Mahindra Alturas G4 के लिए एक बड़ी चुनौती थी। जिसके कारण कंपनी ने इसे बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें-

इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

160cc दमदार इंजन के साथ आती है ये स्पोर्ट्स बाइक, जानें इनकी कीमत और माइलेज