Suzuki Gixxer मोटरसाइकिल हुई अपडेट, नए रंगों के साथ कितनी हुई कीमत
सुजुकी मोटरसाइकिल और स्कूटर की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता ने हाल में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही अपनी मोटरसाइकिल Suzuki Gixxer की रेंज को अपडेट कर दिया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की रेंज में किस तरह का अपडेट किया गया है। किस कीमत पर इसे उपलब्ध करवाया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट हुई मोटरसाइकिल
सुजुकी की ओर से Suzuki Gixxer मोटरसाइकिल को नेकेड, फेयरिंग और 150 से 250 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को हाल में ही अपडेट कर दिया गया है।
क्या हुआ अपडेट
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल रेंज को नए रंगों के विकल्प के साथ अपडेट कर दिया गया है। इसमें GIXXER और GIXXER SF को अब मेटैलिक ऊर्ट ग्रे + पर्ल ब्लेज़ ऑरेंज रंग के विकल्प में अपडेट किया गया है।
GIXXER 250 और GIXXER SF 250 में अब ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक ऊर्ट ग्रे और GIXXER SF 250 FFV को नए रंग के तौर पर ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक ऊर्ट ग्रे और ग्लास स्पार्कल ब्लैक रंग का विकल्प दिया गया है।
कितनी हुई कीमत
निर्माता की ओर से ऑफर की जा रही जिक्सर को 1.37 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। वहीं इस मोटरसाइकिल के Gixxer SF वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये, Gixxer 250 की एक्स शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये और Gixxer SF 250 की एक्स शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये रखी है। इस मोटरसाइकिल को फ्लेक्स फ्यूल के साथ भी ऑफर किया जाता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये रखी गई है।
