विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Mahindra cars : अगले साल तक दस्तक देगी महिंद्रा की ये धांसू गाड़ियां, जानें इनमें क्या होगा कुछ खास

By Ayushi ChaturvediEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2022 08:47 PM (IST)

Upcoming Mahindra cars Mahindra Thar के नए 5-डोर वर्जन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस 7 और 9-सीट लेआउट के साथ-साथ 4 सीटों में आ सकती है।

अगले साल तक दस्तक देगी महिंद्रा की ये धांसू गाड़ियां
अगले साल तक दस्तक देगी महिंद्रा की ये धांसू गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Mahindra cars: महिंद्रा ने अगले साल भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी और ईवी की को लाने की तैयार कर रही है। आज हम आपके लिए आने वाली महिंद्रा की नई गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है जिसे पढ़कर आप इसके आने वाले मॉडल को बेहतर तरीके से समझ सकते है।

5-door Mahindra Thar

Mahindra Thar के नए 5-डोर वर्जन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। इसकी लीक हुई तस्वीरों के अनुसार इसमें 5-डोर थार में बड़े पहिए होंगे, और एक बी फियर फ्रंट बम्पर होगा, इसके साथ ही कंपनी इसमें बड़ा केबिन स्पेस पेश कर सकती है।

Mahindra Bolero Neo Plus

कंपनी इस कार को त्योहारों के बीच पेश कर सकती है। इसे थार के 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के संभावित रूप से बदले गए वेरिएंट द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीं इस एसयूवी को ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस 7 और 9-सीट लेआउट के साथ-साथ 4 सीटों में आ सकती है। इसकी कीमत लगभग 10-12 लाख, एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है।

Mahindra XUV400 

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का पिछले महीने अनावरण किया गया है और कंपनी इसे जनवरी 2023 में भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध करा सकती है। Mahindra ने फुल चार्ज पर 456 किलोमीटर की रेंज और 8.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड देने का दावा किया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी 150 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड का दावा करती है और इसे 3 चार्जिंग विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 50 kW डीसी फास्ट चार्जर शामिल है। यह 39.5kWh बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो 150 bhp का संयुक्त पावर आउटपुट और 310Nm का पीक टॉर्क  जनरेट करती है।

ये भी पढ़ें- 

2023 BMW M2 ग्लोबल मार्केट में हुई पेश ! मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस, जानें इसमें क्या कुछ खास


Hero Vida V1 Electric Scooter: अब नहीं होगी बैटरी खत्म होने की टेंशन, फटाफट चार्ज होता है हीरो का ये स्कूटर