विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Auto Expo 2023 में टोयोटा ने शोकेस किया वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली ये 4 कारें, लुक देख हो जाएंगे 'फिदा'

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Updated: Sun, 15 Jan 2023 10:39 AM (IST)

ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित मिराई दूसरी पीढ़ी की फ्यूल सेल ईवी (एफसीईवी) सेडान है जिसका 2020 में वैश्विक स्तर पर अनावरण किया गया था। यह पुराने मॉडल से बिल्कुल नई दिखती है। इसके अलावाइसका डिजाइन भी अलग है।

Toyota ने ऑटो एक्सपो में दिखाया इंटरनेशल कार
Toyota ने ऑटो एक्सपो में दिखाया इंटरनेशल कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो एक्सपो 2023 में इस साल कई बड़ी कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट्स को शोकेस कर रही हैं। टोयोटा भी उसमें से एक है। हालांकि, टोयोटा ने इस साल ऑटो एक्सपो में कुछ नया नहीं किया है, लेकिन अपने कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स को दिखाया है, जो ईंधन के अलावा अल्टरनेट फ्यूल से चलते हैं। आइये जानते हैं उन 4 गाड़ियों के बारे में।

Toyota Mirai FCEV

ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित मिराई दूसरी पीढ़ी की फ्यूल सेल ईवी (एफसीईवी) सेडान है, जिसका 2020 में वैश्विक स्तर पर अनावरण किया गया था। यह पुराने मॉडल से बिल्कुल नई दिखती है। इसके अलावा,इसका डिजाइन भी अलग है। जिसमें स्लीक स्टाइल, लो स्टांस और कूप जैसा स्लोपिंग रियर दिया गया है।

Toyota Prius PHEV

टोयोटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी पुरानी पीढ़ी में प्लग-इन हाइब्रिड कार Prius PHEV को भी दिखाया। इसका Prius PHEV प्राइम कहा जाता है। सेडान एक 71hp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 96hp, 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है,120hp का आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम है।

Toyota Corolla H2 Concept

हाइड्रोजन से चलने वाली टोयोटा की कॉन्सेप्ट कार Corolla H2 को भी ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है। इस गाड़ी का लुक काफी कमाल है। देश में सरकार हाइड्रोन को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि टोयोटा भारत में आने वाले कुछ सालों इस गाड़ी को टेस्ट कर सकती है।

Toyota Corolla Flex-fuel

लेफ्ट-हैंड ड्राइव कोरोला फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड को ऑटो एक्सपो में फिर से प्रदर्शित किया गया, जिसे पहले अक्टूबर 2022 में दिखाया गया था। फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से लैस वाहन मिक्सड फ्यूल के अलावा वैकल्पिक ईंधन पर चल सकती है।

यह भी पढ़ें

जानलेवा हो सकता है पहाड़ों का एडवेंचर, बर्फ पर गाड़ी लेकर जाएं तो हरगिज न करें ये काम

कार के अंदर की धुंध से है परेशान तो अपनाए ये टिप्स