Toyota Innova Hycross को मिल सकता है Facelift, टेस्टिंग के दौरान दिखी एमपीवी
वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Toyota Innova Hycross को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एमपीवी के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इसकी क्या जानकारी सामने आई है। किस तरह के बदलावों के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी फेसलिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस पर अभी औपचारिक जानकारी को नहीं दिया गया है।
कैसे मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस एमपीवी को टेस्टिंग के दौरान हाल में ही देखा गया है। जिससे यह तय हो गया है कि टोयोटा की ओर से इस एमपीवी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
क्या मिली जानकारी
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में डैशबोर्ड की जानकारी सामने आई है। जिससे जानकारी मिली है कि इस एमपीवी में अपडेट किया गया नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ ही एमपीवी नया बंपर, नई हेडलाइट, नई ग्रिल को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एमपीवी के फेसलिफ्ट में इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद कम है। इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही दो लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के विकल्प ही दिए जाएंगे। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे।
कब होगी लॉन्च
टोयोटा की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एमपीवी को भारतीय बाजार में साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
